Monday, August, 03,2026

सुसाइड नोट लिख रिटायर्ड फौजी ने की आत्महत्या

अनूपगढ़: श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में रिटायर्ड फौजी अमर सिंह (65) ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने अपनी तस्वीर पर माला चढ़ाई और आठ पेज का सुसाइड नोट छोड़ा। नोट में तीन लोगों पर प्रताड़ित करने तथा भारतीय सेना से जुड़ी जानकारी मांगने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने लिखा कि वह देश के साथ गद्दारी नहीं कर सकते और सेना की गोपनीय जानकारी किसी को नहीं देंगे। परिवार के नाम लिखे पत्र में पत्नी कलावती देवी से माफी मांगते हुए दोनों बेटों से उनकी देखभाल करने की अपील की। एसएचओ करतार सिंह ने बताया कि पुलिस सुसाइड नोट और उसमें लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery