Wednesday, November, 26,2025

हेलीकॉप्टर से भाइयों को भात न्यौतने पहुंची बहन, देखने उमड़ा पूरा गांव

अलवर: नारायणपुर क्षेत्र में बुधवार को एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। पावटा के पास आंतेला के केरली गांव से एक बहन हेलीकॉप्टर से अपने बेटे की शादी के लिए भाइयों को भात न्यौतने बेराला की ढाणी पहुंची। इस दौरान सैकड़ों लोग हेलीकॉप्टर को देखने के लिए मौके पर इकट्ठा हो गए। परिजनों के अनुसार भांजे कृष्ण कुमार यादव की शादी को यादगार बनाने के लिए यह अनोखा फैसला लिया गया। गणपत यादव ने बताया कि करीब 20 दिन पहले ही उन्हें हेलीकॉप्टर से भात न्यौतने आने की सूचना मिल गई थी, जिसके बाद परिवार में तैयारियां शुरू हो गईं।

जय सिंह यादव, जो पावटा स्कूल में प्राचार्य हैं, ने बताया कि 1986 में उनकी शादी के दौरान अफवाह उड़ी थी कि वे हेलीकॉप्टर से बारात में आएंगे, जबकि उस समय उनके पास साइकिल खरीदने तक की क्षमता नहीं थी। इस बात से उनके माता-पिता को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था। अब सक्षम होने पर उन्होंने अपने माता-पिता की उस कसक को दूर करने के लिए यह खास आयोजन किया। करीब 9 लाख रुपए में हेलीकॉप्टर बुक किया गया है, जो तीन प्रमुख कार्यक्रमों का हिस्सा बनेगा- भात न्यौतना, दूल्हे की बारात लेकर जाना और दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा कराना।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery