Thursday, April, 24,2025

जेनेश्वरी दीक्षा दी... साध्वी बनीं 6 दीक्षार्थी युवतियां

अजमेर: जैसवाल जैन समाज की ओर से निर्मित श्री जिनशासन तीर्थ क्षेत्र में बुधवार को 41 साधु-साध्वियों के सान्निध्य में पंचकल्याणक महोत्सव का चौथा दिन तपकल्याणक को समर्पित रहा। इसके चलते जिनशासन तीर्थ क्षेत्र में पूरे दिन श्रद्धा, भक्ति और संयम का माहौल रहा।

अनुष्ठानों की शुरुआत बुधवार सुबह भगवान के अभिषेक और पूजन से हुई। शुद्ध जल, दूध, चंदन, केसर और पंचामृत से श्रीजिनेंद्र देव का पवित्र अभिषेक किया गया, चारों ओर मंत्रों की गूंज और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद विधिवत तपकल्याणक की क्रिया पूरी की गई, जिसमें भगवान के पूर्व जन्मों की कठिन तपस्या का स्मरण कर भावपूर्वक वंदन किया गया। तपकल्याणक के अवसर पर सभी जीवंत मूर्तियों को दीक्षा प्रदान की गई। इन मूर्ति स्वरूप तीर्थंकरों के वस्त्रों को विधिपूर्वक उतारा गया, यह क्रिया वैराग्य और त्याग की प्रतीक है। बाद में छह दीक्षार्थी युवतियों को दीक्षा दी गई। इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने श्री जिनशासन तीर्थ क्षेत्र में पहुंचकर जैनाचार्य वसुनंदी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। तीर्थ क्षेत्र में बुधवार रात प्रसिद्ध भजन गायक रूपेश जैन के भजनों की प्रस्तुतियों ने माहौल भक्तिमय बना दिया।

देवनानी का किया स्वागत

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने श्री जिनशासन तीर्थ क्षेत्र में पहुंचकर अपने श्रद्धा भाव को प्रकट किया। देवनानी ने जैनाचार्य वसुनंदी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके चरणों में विनम्रतापूर्वक नमन किया। उनके आगमन पर श्रीसंघ की ओर से उनका भव्य सम्मान किया गया। उन्हें प्रतीक चिह्न, शॉल, माला और राजस्थानी साफा पहनाकर सम्मानित कर उनका स्वागत किया गया। देवनानी ने जैन मंदिर का भी अवलोकन कर तीर्थ क्षेत्र की उत्कृष्ट वास्तुकला एवं आध्यात्मिकता की प्रशंसा की।

आतंकी हमले की निंदा और जैन धर्म की राह पर चलने का आह्वान

अपने स्वागत के बाद संक्षिप्त संबोधन में देवनानी ने कहा कि वे भी जैन धर्म की कई बातों का अपने जीवन में पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर आज मैं हूं, वह मुनियों और संतों के आशीर्वाद का परिणाम है। अपने वक्तव्य में देवनानी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की हिंसा और ऐसी सोच से मुक्ति केवल जैन धर्म के अहिंसा मार्ग पर चलकर ही संभव है। जैन धर्म के शांतिपूर्ण विचारों को मानवता का सबसे श्रेष्ठ मार्ग बताया।

आज के कार्यक्रम

प्रात: 5.45 बजे मंत्र आराधना, पूजा एवं तप कल्याणक व हवन।
प्रातः 8.30 बजे आचार्यश्री के मंगल प्रवचन।
प्रात: 9.15 बजे मुनिराज आदिनाथ का प्रथम आहार।
दोपहर 12.15 बजे मंत्राराधन, अधिवासना व तिलकदान।
दोपहर 3.35 बजे प्राण प्रतिष्ठा, आचार्य का प्रवचन।
सायं 7.15 बजे मंगल आरती एवं प्रवचन।
रात्रि 8.15 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम (स्थानीय मंडलों का) एवं विराट कवि सम्मेलन।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery