Thursday, January, 29,2026

सियासत थमी, भाजपा-कांग्रेस दोनों ने किया फैसले का स्वागत

जयपुर: अरावली पर्वतमाला के संरक्षण को लेकर राजस्थान सहित चार राज्यों में चल रहे सियासी घमासान के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए 20 नवंबर के आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का कांग्रेस-भाजपा सहित अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने स्वागत करते हुए इसे भविष्य के लिए महत्वपूर्ण फैसला बताया।

भाजपा ने इस निर्णय पर कहा कि अरावली जैसे संवेदनशील पर्यावरणीय क्षेत्र के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। अरावली को हर हाल में सुरक्षित रखा जाएगा। वहीं, कांग्रेस ने अरावली संरक्षण को लेकर शुरू किए गए आंदोलन को स्थगित करने का फैसला किया है। कांग्रेस का कहना है कि जनता की भावना के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दिया है, जो भविष्य की पीढ़ियों को संरक्षित करने का काम करेगा।

अगली शताब्दी तक की स्थिति देखकर निर्णय लिया जाए: गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान पर्यावरणीय हालात को देखते हुए अरावली को लेकर अगली शताब्दी तक की स्थिति को ध्यान में रखकर निर्णय लिया जाना चाहिए। गहलोत ने सरिस्का सहित पूरे अरावली क्षेत्र में खनन बढ़ाने की सोच को भविष्य के लिए खतरनाक बताया और पर्यावरण हित में गंभीरता से काम करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन जनभावनाओं से जुड़ा है, जिसमें युवा, छात्र और आम जनता शामिल रही।

फैसला अरावली पर्वतमाला को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्णः पायलट

पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अरावली पर्वत श्रृंखला की नई परिभाषा पर रोक लगाने के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से प्रस्तुत नई परिभाषा से अरावली के संरक्षण पर गंभीर खतरा पैदा हो गया था। पायलट ने इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम बताते हुए कहा कि यह फैसला अरावली पर्वतमाला को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

कांग्रेस जनमानस के साथ रही, सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा बढ़ाः डोटासरा

सुप्रीम कोर्ट के अरावली मामले में फैसले पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि अदालत ने जनता की मंशा के अनुरूप निर्णय देकर आमजन के न्याय व्यवस्था पर विश्वास को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिशों पर रोक लगाकर जनता की आवाज को सुना है। अरावली संरक्षण को लेकर पूरी कांग्रेस ने जोरदार आंदोलन किया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद फिलहाल आंदोलन स्थगित किया गया है और उन्हें उम्मीद है कि आगे भी अदालत जनभावनाओं के अनुरूप ही फैसला करेगी।

अरावली संरक्षण पर कोई समझौता नहीं

मंत्री जोराराम कुमावत ने स्पष्ट किया कि अरावली जैसे संवेदनशील पर्यावरणीय क्षेत्र में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि अरावली न केवल राजस्थान, बल्कि पूरे उत्तर भारत के लिए पर्यावरणीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। यह भूजल स्तर बनाए रखने, जैव विविधता संरक्षण और जलवायु संतुलन में अहम भूमिका निभाती है। सरकार की नीति विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करने की है।

जनता के संघर्ष और पर्यावरण की बड़ी जीत

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इसे जनता के संघर्ष और पर्यावरण की बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा कि अरावली राजस्थान के मस्तक का तिलक और अस्मिता का प्रतीक है, जिसे खनन माफियाओं के हवाले नहीं होने दिया जाएगा। जूली ने कहा कि जनता के दबाव का असर दिखा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अरावली और सरिस्का से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं होगा और संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक ये पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाते।

नई समिति के गठन का निर्णय स्वागत योग्यः रामलाल

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा जए कि अरावली संरक्षण को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह गंभीर और प्रतिबद्ध है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की ओर से नई समिति के गठन के निर्णय को स्वागत योग्य बताया और स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की ओर से अरावली क्षेत्र में लगाया गया खनन पर पूर्ण प्रतिबंध पूर्ववत जारी रहेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

फैसला पर्यावरण संरक्षण के लिए अहम कदमः धर्मेंद्र राठौड़

पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन व कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि अरावली की परिभाषा को लेकर 20 नवंबर के फैसले पर रोक लगाने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश स्वागत योग्य है। यह फैसला पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की दिशा में अहम कदम है। आज जरूरत है कि अरावली को तात्कालिक लाभनहीं, बल्कि दीर्घकालिक दृष्टि से देखा जाए। सरिस्का सहित पूरे अरावली क्षेत्र में खनन बढ़ाने की सोच भविष्य के लिए खतरनाक है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery