Saturday, September, 27,2025

संस्कृत शिक्षा की डगमगाती नैया, कॉलेजों ने थामी पतवार

जयपुर: संस्कृत, हमारी  सांस्कृतिक धरोहर का आधार है। आज एक ओर जहां उच्च शिक्षा में युवाओं का रुझान बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर स्कूलों में इसकी नींव खोखली हो रही है। पिछले चार वर्षों में प्रदेश के राजकीय संस्कृत स्कूलों में नामांकन 25 फीसदी घटा है और एक चौथाई से अधिक स्कूल एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। यह स्थिति न केवल संस्कृत शिक्षा की जड़ों को कमजोर कर रही है, बल्कि हमारी प्राचीन भाषा और संस्कृति के भविष्य पर भी प्रश्नचिह्न लगा रही है। हालांकि संस्कृत महाविद्यालयों में छात्रों की बढ़ती संख्या एक नई उम्मीद जगाती है।

बगैर शिक्षकों के स्कूलों में घटता नामांकन

संस्कृत शिक्षा के आकड़े संस्कृत स्कूलों की दयनीय स्थिति को बयां करते हैं। सत्र 2021-22 में जहां 1814 संस्कृत स्कूलों में 1,67,215 छात्र थे, वहीं सत्र 2024-25 में यह संख्या घटकर 1,24,922 रह गई। संस्कृत शिक्षा विभाग में प्रति स्कूल औसतन 69 छात्र और 4 शिक्षक है, लेकिन 503 स्कूलों में केवल एक शिक्षक कार्यरत है। इसमें जोधपुर संभाग के 132 स्कूल ऐसे हैं, जहां एक शिक्षक है। एक शिक्षक के भरोसे चल रहे इन स्कूलों में न तो पाठ्यक्रम पूरा हो पाता है और न ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल पाती है। इसके चलते अभिभावक हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में बच्चों को भेज रहे है।

कॉलेजों में दिख रहा रुझान

जहां स्कूल स्तर पर संस्कृत शिक्षा कमजोर हो रही है, वहीं उच्च शिक्षा में छात्रों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। संस्कृत महाविद्यालयों में सत्र 2021-22 से 2024-25 के बीच नामांकन में 20 फीसदी की वृद्धि हुई है। सत्र 2021-22 में 6635 छात्रों के मुकाबले सत्र 2024-25 में 51 महाविद्यालयों में 8134 छात्र नामांकित हैं। शिक्षकों की संख्या भी 123 से बढ़कर 342 हो गई है और प्रति कॉलेज औसतन 159 छात्र और 6 शिक्षक हैं। स्कूल (2024-25): 1,24,922 छात्र, 7023 शिक्षक, 1814 स्कूल, प्रति स्कूल 69 छात्र, 4 शिक्षक। कॉलेज (2024-25): 8134 छात्र, 342 शिक्षक, 51 कॉलेज, प्रति कॉलेज 159 छात्र, 6 शिक्षक। कॉलेजों में 20 फीसदी (6635 से 8134) की वृद्धि हुई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery