Monday, August, 10,2026

सांगानेर में बनेगा जयपुर का एक और मिनी सचिवालय

जयपुर: राजधानी जयपुर में प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाया जा रहा है। सांगानेर क्षेत्र में करीब 125 करोड़ रुपए की लागत से मिनी सचिवालय बनाया जाएगा। राज्य सरकार ने बजट में इसकी घोषणा की थी, जिसका अब क्रियान्वयन शुरू हो गया है। मिनी सचिवालय सांगानेर में एसडीएम कोर्ट के सामने 12,934 वर्गमीटर भूमि पर विकसित किया जाएगा।

मिनी सचिवालय की इमारत को ग्रीन बिल्डिंग के मापदंडों के अनुरूप तैयार किया जाएगा। इसके लिए जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) कंसल्टेंसी आमंत्रित करेगा। जेडीए की कार्यकारी समिति की सोमवार को होने वाली बैठक में कंसल्टेंसी के बिड डॉक्यूमेंट को मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद निविदा जारी कर कंसल्टेंट का चयन किया जाएगा।

चयनित कंसल्टेंट को करीब चार महीने में रिपोर्ट तैयार करनी होगी। रिपोर्ट में सांगानेर क्षेत्र से जुड़े किन-किन सरकारी विभागों और कार्यालयों को मिनी सचिवालय में स्थानांतरित किया जा सकता है, इसका अध्ययन किया जाएगा। साथ ही भवन का स्वरूप, सुविधाएं और इसे ग्रीन बिल्डिंग के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक तकनीकी मानकों को लेकर भी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। मिनी सचिवालय बनने से सांगानेर क्षेत्र के लोगों को विभिन्न सरकारी विभागों के कामकाज के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और एक ही परिसर में प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का रास्ता साफ होगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery