Thursday, January, 29,2026

उपेक्षित आकड़े के प्राकृतिक रेशे से बनने लगे गर्म कपड़े

बाड़मेर/जयपुर: रेगिस्तान में उगने वाले आक यानी आकड़ा या मदार के औषधीय और धार्मिक महत्व के बारे में तो सभी ने सुना है, पर अब इस आक के रेशे से कपड़ा भी बनने लगा है। इसके लिए इस प्राकृतिक रेशे को राज्य स्तर पर एकत्रित करने की मुहिम को अंजाम दे रही हैं अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर और राजस्थान की सामाजिक कार्यकर्ता रूमा देवी।

रूमा देवी का फाउंडेशन 150 क्विंटल आक के फल एकत्रित करने की मुहिम में लगा है। यह काम प्रदेश के बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, जालोर, नागौर, पाली, बीकानेर, चूरू, सीकर, झुंझनूं, हनुमानगढ आदि जिलों में कार्य शुरू हुआ है। रूमा देवी ने बताया कि भारत सरकार के वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व किसानों के लिए इसे उपयोगी बताया और कहा कि वस्त्र मंत्रालय व उत्तरी भारत वस्त्र अनुसंधान संघ के वैज्ञानिकों ने लंबे अनुसंधान के बाद इसकी उपयोगिता सिद्ध की है। लोग बंजर भूमि पर स्वतः उगने वाले आक को जहां जंगली झाड़ी समझकर काट दिया करते थे, अब यह किसानों के लिए खेती का विकल्प बनेगा। नितरा के महानिदेशक व वस्त्र वैज्ञानिक डॉ. एम एस परमार के अनुसार वस्त्र उद्योग के क्षेत्र में यह नवाचार अब धरातल पर शानदार परिणाम दे रहा है।

रूमा देवी फाउंडेशन ने शुरू किया प्रशिक्षण

रूमा देवी फाउंडेशन ने सीसीआईसी के सहयोग से आक एकत्रित करने के लिए रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण शुरू किया है, जिसके लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। रूमा देवी फाउंडेशन के विक्रम सिंह ने बताया कि इसकी खेती सरल है। इसका फाइबर हल्का, गर्मी देने वाला और महीन होता है। यह किसानों के लिए एक नई फसल का विकल्प है, जिसमें विशेष रखरखाव की जरूरत नहीं है और अधिक लाभ मिल सकता है। एक बार लगने के बाद दस साल तक फसल ली जा सकती है।

ये हैं उत्पाद

रूमा देवी ने बताया कि आक के रेशे से स्लीपिंग बैग, जैकेट जैसे बहुत से प्रोडक्ट बनाए जा रहे हैं, जो हमारे सैनिकों को -20 से -40 डिग्री सेंटीग्रेड तक की जमा देने वाली ठंड में सुरक्षा दे सकते हैं। इनका वजन दूसरे फाइबर की तुलना में बहुत हल्का होने से पहाड़ी व बर्फीली जगहों पर लाना ले जाना आसान रहता है।

रेशे को एकत्रित करने का तरीका

आक पर लगने वाला आम जैसा जो फल होता है, उसे हरा ही तोड़ा जाता है। उसके अंदर रेशा व बीज होता है। इसे सावधानीपूर्वक तोड़ना पड़ता है। इसके लिए रूमा देवी फाउंडेशन संग्रहण व भंडारण का प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery