Sunday, August, 10,2025

इस बार नहीं पड़ेगा भद्रा का ब्रेक... राखी बांधने के लिए मिलेगा पूरा दिन

जयपुर: पिछले पांच सालों से रक्षाबंधन पर लगातार भद्राकाल के साये के कारण बहनों को भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए रुकना पड़ता था, लेकिन इस साल 9 अगस्त को रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए पूरे दिन शुभ समय रहेगा। इस बार भद्रा का अशुभसाया रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व, सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगा। भद्राकाल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता, इसलिए इस बार रक्षाबंधन का पर्व बिना किसी बाधा के मनाया जा सकेगा। आमतौर पर जब रक्षाबंधन पर भद्रा होती है, तब राखी बांधने का समय सीमित हो जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। साथ ही जयपुर की जनता अपने आराध्यदेव गोविंद देवजी के संग रक्षाबंधन का पर्व इसी दिन मनाएगी। रक्षाबंधन के दिन गोविंद देवजी को सिटी पैलेस से आई विशेष कलाबूत की राखियां श्रृंगार आरती में धारण कराई जाएंगी।

श्रावण पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को शुरू होकर अगले दिन तक रहेगी

ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार इस बार भद्राकाल 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे शुरू होकर रात 1:52 बजे समाप्त हो जाएगा, जबकि आवण पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2:12 से शुरू होकर 9 अगस्त को दोपहर 1:21 बजे तक रहेगी, यानी 9 अगस्त को सूर्योदय से पहले ही भद्रा समाप्त हो जाएगी। ऐसे में उदया तिथि से शनिवार को पूरे दिन बहने अपने भाइयों को राखी बांध सकेंगी। दोपहर 1:24 बजे तक राखी बांधना विशेष रूप से शुभ माना गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार वर्ष 2020, 2021, 2022, 2023 और 2024 में लगातार रक्षाबंधन पर भद्राकाल के कारण बहनों को इंतजार करना पड़ा था।

दिनभर बांध सकेंगे राखी

भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक यह पर्व हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर तिलक करेंगी और उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। भाई भी बहनों को रक्षा का वचन देंगे और उपहार स्वरूप वस्त्र, मिठाई, फल आदि भेंट करेंगे।

पिछले 5 साल में यूं रहा भद्राकाल

  • 2020 में भद्रा 3 अगस्त को सुबह 9:28 से दोपहर 1:46 तक
  • 2021 में भद्रा 22 अगस्त को सुबह 10:34 से रात 8:20 तक
  • 2022 में भद्रा 11 अगस्त को सुबह 10:38 से रात 8:53 तक
  • 2023 में भद्रा 30 अगस्त को सुबह 10:58 से रात 9:01 तक
  • 2024 में भद्रा 19 अगस्त को सुबह 10:01 से दोपहर 1:47 तक

तिथि अनुसार राखी बांधने के लिए मिलेंगे 7 घंटे 37 मिनट

अगर तिथि के अनुसार बहने राखी बांधना चाहें, तो रक्षाबंधन पर सुबह 5:47 से दोपहर 1:24 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा, यानी कुल 7 घंटे 37 मिनट का समय मिलेगा। शुभ चौघड़िया मुहूर्त सुबह 7:35 से 9:15 तक रहेगा। दोपहर 12:32 से शाम 5:26 तक चर, लाभ और अमृत के चौघड़िए भी राखी बांधने के लिए उत्तम हैं। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:08 से 12:56 तक रहेगा। इस बार रक्षाबंधन पर सौभाग्य योग, शोभन योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहे हैं, जो इस पर्व को और अधिक शुभ बनाते हैं। इन योगों में किया गया कोई भी कार्य सकारात्मक फल देता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery