Tuesday, November, 25,2025

अपनी नाकामी भाजपा सरकार पर थोपना चाह रहे हैं गहलोत

जयपुर: पूर्व नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस को कई मुद्दों पर कठघरे में खड़ा किया। जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय में रविवार को प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर योजना की शुरुआत तो अपनी सरकार में की, लेकिन अब खुद इसके विरोध में है।

राठौड़ ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने छात्रसंघ चुनाव बंद कर दिए थे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी नाकामी भाजपा सरकार पर थोपने की कोशिश कर रहे हैं। राठौड़ ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह ओबीसी आरक्षण की रिपोर्ट आने से पहले चुनाव करवाना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली जनता के बीच अपना जनाधार खो चुके हैं और केवल राजनीतिक नाटक कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 20 माह में भाजपा सरकार के कार्यकाल में कांग्रेस न तो किसी मुद्दे पर प्रदर्शन कर पाई और न ही उनके धरने-प्रदर्शन में सैकड़ों लोग जुट सके। अब वे सोशल मीडिया और मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए निराधार बयानबाजी कर रहे हैं।

पंचायती राज और निकाय चुनाव पर भी साधा निशाना

राठौड़ ने कहा कि गहलोत सरकार के समय 23 माह तक चरणबद्ध तरीके से पंचायत और निकाय चुनाव कराए गए, जबकि कांग्रेस नेता अब इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं। पहले जहा कांग्रेस जीतने वाली होती थी और कांग्रेस की बाड़ेबंदी हो जाती थी, वहां पर चुनाव करवाए जाते थे। राठौड़ ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह ओबीसी आरक्षण की रिपोर्ट आने से पहले चुनाव कराना चाहती है।

पेपर लीक घोटाले व दिव्यांग भर्ती पर सवाल

राठौड़ ने कहा कि गहलोत सरकार के दौरान दिव्यांग श्रेणी में भारी फर्जीवाड़ा। हुआ। भाजपा सरकार ने पारदर्शिता के साथ 280 से अधिक परीक्षाओं का सफल आयोजन किया है। एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। दिव्यांग श्रेणी में 4 प्रतिशत आरक्षण तय होने के बावजूद कांग्रेस सरकार में हुई भर्ती में 43 में से 37 दिव्यांग उम्मीदवार अयोग्य पाए गए और 53 की जांच अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि गहलोत के कार्यालय में नियुक्त रहे कुछ कर्मचारी तक फर्जी पाए गए हैं। राठौड़ ने रीट परीक्षा में राजीव गांधी स्टडी सर्किल की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया और कहा कि गहलोत ने दिल्ली में स्टडी सर्किल का कार्यक्रम किया। 20 अगस्त को दिल्ली में सोनिया गांधी को कार्यक्रम में बुलाने का प्रयास किया गया था, लेकिन वे नहीं आई।

छात्रसंघ चुनाव और बेरोजगारी पर घेरा

राठौड़ ने आरोप लगाया कि छात्रसंघ चुनाव बंद करने का निर्णय काग्रेस के शासनकाल में ही लिया गया था, लेकिन अब वे इस विडबना का ठीकरा भाजपा सरकार पर फोड़ रहे हैं। बेरोजगारी के मामले में भी उन्होंने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि प्रदेश की जनता इस बात से भली भांति परिचित है। उन्होंने कहा कि गहलौत और डोटासरा के समय पेपर लीक के मामले बढ़े और बेरोजगारी दर 32.5 प्रतिशत तक पहुंच गई थी।

स्मार्ट मीटर लगाने के 2023 में जारी हुए कार्यदिश

स्मार्ट मीटर मामले पर राठौड़ ने कहा कि काग्रेस नेता गहलोत और प्रताप सिंह खाचरियावास इसके विरोधी है, जबकि यह योजना कांग्रेस सरकार ने ही शुरू की थी। उन्होंने बताया कि गहलोत शासन काल में स्मार्ट मीटर लगने शुरू हुए। इसका कैबिनेट में फैसला हुआ। अजमेर और जोधपुर डिस्कॉम में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए 2023 में कार्यदिश जारी किए गए। उन्होंने सवाल किया कि जो लोग अब विरोध कर रहे हैं, वे उस समय विरोध क्यों नहीं कर पाए। गहलोत सरकार के कुप्रबंधन के कारण 2018 से 2023 तक राजस्थान डिस्कॉम पर 88 हजार करोड़ रुपए से अधिक का कर्जा हो गया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery