Tuesday, November, 17,2026

जयपुर में पारा 4.2° लुढ़का

जयपुर: बंगाल की खाड़ी में बने तूफान 'अर्नब' के असर से राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार को जयपुर समेत कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई और सर्दी का अहसास बढ़ने लगा। कई शहरों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। जयपुर का अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री, अलवर का 5 डिग्री और करौली का 4.4 डिग्री गिरा। जयपुर में सुबह करीब 11 बजे बूंदाबांदी हुई, जबकि शाम को मालवीय नगर, वैशाली नगर, महेश नगर, टोंक फाटक और सी-स्कीम सहित कई इलाकों में बारिश हुई। दिनभर चलती हवाओं ने मौसम में ठंडक बनाए रखी।

धौलपुर के बाड़ी में दोपहर करीब 12 बजे बारिश शुरू हुई। बहरोड़ में सुबह 10 बजे से रुक रुककर बारिश होती रही। अलवर शहर में सुबह पांच बजे बूंदाबांदी के बाद साढ़े आठ बजे फिर बारिश हुई। दौसा के बांदीकुई में सुबह आधे घंटे तक बारिश दर्ज की गई, जबकि करौली में भी रुक-रुककर पानी बरसा। अलवर में 1.4 और करौली में 1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

पश्चिमी राजस्थान में अब भी गर्मी

बारिश के बावजूद पश्चिमी राजस्थान के कई शहरों में तापमान अपेक्षाकृत ऊंचा रहा। जोधपुर में अधिकतम तापमान 34.3 और बाड़मेर में 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चूरू में 32.7, बीकानेर में 31.4 और कोटा में 30.9 डिग्री तापमान रहा।

आज भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी तूफान का असर बने रहने से कई हिस्सों में बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाएं चल सकती हैं। जयपुर में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 30 और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। 31 अक्टूबर से तूफान का असर धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की संभावना है।

73 मिनट देर से दिखा करवा चौथ का चांद

करवा चौथ पर जयपुर में चंद्र दर्शन का निर्धारित समय रात 8:25 बजे था, लेकिन आसमान में छाए बादलों के कारण चांद रात 9:38 बजे नजर आया। महिलाओं को चंद्र दर्शन के लिए 73 मिनट इंतजार करना पड़ा। निर्जल-निराहार रहकर व्रत रखने वाली महिलाएं शाम ढलते ही चांद निकलने की राह ताकने लगीं। लेकिन बादलों की लुका-छिपी ने उनके इंतजार को और लंबा कर दिया। हर नजर आसमान पर टिकी रही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery