Wednesday, November, 05,2025

NSUI ने फाड़े RSS के झंडे बैनर, पुलिस का बल प्रयोग

 

जयपुर: राजस्थान विश्वविद्यालय (आरयू) परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लॉ कॉलेज ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल पर धावा बोलकर बैनर, झंडे फाड़ दिए और मंच को नुकसान पहुंचाया। साथ ही कार्यक्रम का भी विरोध किया। इस दौरान पुलिस को तेज बारिश में बल प्रयोग करना पड़ा और पुलिस ने कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और मौके से करीब एक दर्जन छात्रों को हिरासत में लिया। एनएसयूआई का दावा है कि पुलिस के लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने लाठी से उनके चारपहिया वाहनों में भी तोड़फोड़ कर दी। बैनर, झंडे फाड़ने और मंच पर चढ़ने के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ता जब वापस भागे तो करीब आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को आरएमएस के स्वयंसेवकों ने पकड़ लिया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। इसमें आरएसएस के कार्यकर्ताओं के हाथ में लाठी दिखाई दे रही है। इस पर एनएसयूआई का आरोप है कि संघ के कार्यकर्ताओं ने उन्हें लाठियों से मारा, जिससे भी उन्हें चोट आई है।

गांधीनगर थाना प्रभारी भजनलाल ने बताया कि देर शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई भी एफआईआर या शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। सूत्रों के अनुसार आरएसएस के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में स्थानीय स्वयंसेवकों के अलावा विश्वविद्यालय के कुछ छात्र और शिक्षक भी शामिल होने वाले थे। हालांकि, सुबह से ही एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने पहले कुलपति सचिवालय और फिर मुख्य द्वार पर तख्तियां और नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद वे कार्यक्रम शुरू होने पर मंच की ओर बढ़े। आरोप है कि उन्होंने आरएसएस के बैनर फाड़ दिए, झंडे उखाड़ फेंके और मंच पर चढ़कर तोड़‌फोड़ की। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि विश्वविद्यालय एक शैक्षणिक संस्थान है, न कि राजनीतिक दल का मंच।

आरएसएस का यह कार्यक्रम छात्रों के अधिकारों का हनन करता है। हम छात्रसंघ चुनाव और शिक्षा नीतियों पर ध्यान केंद्रित करने की मांग करते हैं। वहीं, आरएसएस के एक पदाधिकारी ने बताया कि यह हमारा धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव था। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बिना किसी कारण के हिंसा की, जिससे कार्यक्रम बाधित हो गया। एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश भाटी ने कहा कि लाठीचार्ज का हम विरोध करते हैं। आरएसएस के लोगों ने हमारे कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की है, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई है। इनमें महेश चौधरी, रामसिंह, महेश सामोता, हरेंद्र चौधरी, मनीष मेघवंशी और विनोद जाखड़ को पीटा गया और पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस की ओर से हमारे कार्यकर्ताओं की गाड़ियों के शीशे तोड़े गए, यह सरासर गलत है।

संघ का कार्य विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ता रहाः निम्बाराम

पूरे हंगामे के बाद भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों विद्यार्थी, मातृशक्ति, शिक्षक और स्वयंसेवक उपस्थित रहे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक गोपाल मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि संघ समाज में निर्भीकता, सदाचार, धर्मनिष्ठा और स्वदेश की भावना के साथ कार्य करता है। संघ की जीवनशैली और संगठनात्मक दृष्टि समाज के लिए प्रेरणास्पद है। संघ के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने कहा कि संघ का कार्य विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ता रहा है। डॉ. हेडगेवार ने उपहास और विरोध का सामना करते हुए भी संगठन की नींव रखी। आज संघ के लाखों स्वयंसेवक तैयार खड़े हैं। संघ किसी का विरोधी नहीं, बल्कि समाज परिवर्तन और सत्य-धर्म का कार्य करता है। राष्ट्र सेवा ही हमारा धर्म है और भारत माता ही हमारी आराध्य। हमारे लिए सबसे बड़ा ग्रंथ संविधान है। उन्होंने कहा कि सन 1925 की विजयादशमी को प्रारंभ हुआ संघ आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है। संघ ने अपनी 100 वर्षों की यात्रा में यह सिद्ध किया कि संघ का कार्य किसी व्यक्ति की जय-जयकार नहीं, बल्कि सम्पूर्ण हिन्दू समाज का है, सत्य और धर्म का कार्य है। संघ का अंतिम लक्ष्य है भारत माता की जय और राष्ट्र का परम वैभव। निम्बाराम ने संघ के पंच परिवर्तन का भी उल्लेख किया- समरसता, स्व का आग्रह, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण और नागरिक शिष्टाचार। उन्होंने कहा कि यही समाज परिवर्तन का लक्ष्य लेकर संघ आगे बढ़ रहा है।

पायलट व डोटासरा ने की निंदा

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। पायलट ने इसे शिक्षा के मंदिर का राजनीतिकरण करार दिया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से लोकतंत्र में आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी आरएसएस के कार्यक्रम को नफरत और राजनीति फैलाने का प्रयास बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अन्य संगठनों के कार्यक्रम पर रोक है तो आरएसएस को क्यों अनुमति दी गई?

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery