Friday, September, 26,2025

पुजारियों की जान सांसत में, पांच साल में हुए 43 हमले... 11 की गई जान

प्रदेश में विगत पांच वर्षों के दौरान मंदिरों की संपत्ति पर अवैध कब्जे के प्रयास में मंदिर सेवा में लगे पुजारियों पर हमलों की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। पिछले पांच साल में पुलिस में दर्ज ऐसे मामलों की संख्या 43 है। इनमें से 8 मामलों में पुजारियों की हत्या कर दी गई, जबकि 3 मामलों में परेशान होकर पुजारियों ने आत्महत्या जैसे कदम उठाए। यह तो वे मामले हैं जिनमें पुजारियों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़े। अनुमान है कि सामान्य मारपीट और धमकी के कई मामले सामने ही नहीं आते, अन्यथा यह आंकड़ा और बड़ा होता। अधिकांश हमलों का कारण मंदिरों की जमीन और संपत्ति पर कब्जा करना ही है। इनमें से सबसे अधिक मामले करौली जिले से जुड़े हैं। कुल 43 मामलों में से 12 प्रकरण करौलो जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हुए।

मंदिर माफी की कीमती जमीन मुख्य कारण

करौली, जयपुर, राजसमंद सहित कई जिलों में जमीन विवाद के चलते कई पुजारियों ने आत्महत्या तक कर ली। मुख्य कारण यह है कि मंदिर माफी की जमीनें बेशकीमती हैं और इन पर खनन व भू-माफियाओं की नजर रहती है। इन्हीं जमीनों पर कब्जे और अतिक्रमण को लेकर पुजारियों पर हमले होते हैं।

पुजारी प्रोटेक्शन कानून की मांग

इन बढ़ती घटनाओं को देखते हुए प्रदेश में पुजारी प्रोटेक्शन कानून बनाए जाने की मांग उठ रही है। सत्ता पक्ष के विधायक भी यह मांग सरकार के समक्ष रख चुके हैं। वहीं, राजस्थान में भी मंदिरों और श्मशानों की बेशकीमती जमीनों के विवाद के निस्तारण के लिए वक्फ बोर्ड की तर्ज पर एक बोर्ड बनाने की मांग की जा रही है ताकि विवाद का निस्तारण किया सके।

2768 हेक्टेयर भूमि पर 1773 अतिक्रमियों का कब्जा

सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, मंदिरों की कुल 7294 हेक्टेयर भूमि में से 2768 हेक्टेयर भूमि पर 1773 अतिक्रमियों का कब्जा है। इनके खिलाफ न्यायालय में 263 वाद विचाराधीन हैं। यही वे जमीनें हैं जिनको लेकर अक्सर विवाद सबसे अधिक होते हैं।

ये चर्चित मामले

  • 30 अगस्त 2023 को टीक के भुटिया महादेव मंदिर में बाबा सियारामदास की हत्या।
  • जोधपुर के बिलाड़ा में महत ताजाराम को परेशान किया। इसके चलते उन्होंने 18 नवंबर 2023 को आत्महत्या कर ली।
  • 6 नवंबर 2023 को जालोर के जसवंतपुरा में 44 वर्षीय पुजारी भवानी शंकर की हत्या कर शव बक्से में बंद कर दिया गया।
  • 17 अगस्त 2022 को संगरिया में संत चेतनदास की गला रेतकर हत्या।
  • 18 अगस्त 2022 को जयपुर के मुरलीपुरा इलाके में मंदिर से बेदखल करने से आहत गिरिराज शर्मा ने आत्महत्या कर ली।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery