Friday, September, 26,2025

कटारा की RPSC में नियुक्ति की सिफारिश करने वाले की तलाश

जयपुर: एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में कुंदन पांड्या और हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव की गिरफ्तारी के बाद अब एसओजी पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा की नियुक्ति के पीछे की सिफारिश और उनके राजनीतिक कनेक्शनों की जांच कर रही है। एसआईटी गठन के बाद एसआई भर्ती से लेकर शिक्षक भर्ती तक के पेपर लीक के मामले सामने आने से सवाल उठ रहा है कि कटारा को आरपीएससी सदस्य के पद पर किसकी सिफारिश ने पहुंचाया था। ऐसे में एसओजी अब राजनीतिक संभावनाओं की कड़ी भी जोड़ने में जुट गई है। वहीं कई संगठनों और राजनेताओं ने बार-बार मांग की है कि पूरी कार्रवाई में राजनीतिक कनेक्शन की जांच की जाए। माना जा रहा है कि पेपर लीक गिरोह के मास्टरमाइंड कटारा ही थे, जिन्होंने पेपर कुंदन कुमार पांड्या को 50 लाख रुपए में बेचे। अक्टूबर 2020 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय ही बाबूलाल कटारा को आरपीएससी का सदस्य बनाया गया था। जांच में सामने आया है कि कटारा ने कुंदन पांड्या और अन्य सरकारी अफसरों के साथ मिलकर पेपर लीक रैकेट खड़ा किया।

सुरेश ढाका पकड़ा गया तो खुल सकते हैं कई राजनीतिक कनेक्शन

सांचौर का रहने वाला सुरेश ढाका वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 के पेपर लीक के मामले में शामिल रहा है। वह जयपुर में संचालित एक कोचिंग सेंटर का मालिक भी था। ढाका अभी तक गिरफ्त से दूर है। इसकी गिरफ्तारी के बाद कई राजनीतिक कनेक्शन खुलेंगे।

कुंदन और राजकुमार का पुराना कनेक्शन

गिरफ्तार हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव और कुंदन पांड्या 2008 से संपर्क में थे। राजकुमार तत्कालीन मंत्री महेंद्रजीत मालवीय का पीएसओ था। उस समय कुंदन मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में लाइजनिंग ऑफिसर था। वहीं से इन दोनों के बीच संबंध मजबूत हुए। बाद में यही कनेक्शन पेपर लीक की पहली सीढ़ी बना। राजकुमार, जो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी सुरक्षाकर्मी रह चुका है ने अपने बेटे भरत के लिए कुंदन से प्रश्न पत्र खरीदा। उसने यह पेपर सत्येंद्र यादव और पड़ोसी रविंद्र सैनी को भी बेच दिया। सत्येंद्र यादव दो मंत्रियों और एक विधायक का पीएसओ रह चुका है। इस मामले में एसओजी ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बुद्धिसागर उपाध्याय और उनके बेटे आदित्य उपाध्याय (ट्रेनी एसआई) को भी गिरफ्तार किया था। बुद्धिसागर का कुंदन से संपर्क उस वक्त हुआ, जब वह टीएडी (जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग) में डेपुटेशन पर था। कुंदन उस समय हॉस्टल वार्डन था और बाबूलाल कटारा भी वहीं पदस्थ थे। यहीं से बुद्धिसागर को अपने बेटे के लिए पेपर की 'डील' मिली।

पेपर चोरी में दूसरी गैंग भी शामिल

कटारा के अलावा पेपर लीक गिरोह में यूनिक उर्फ पंकज भांभू की भूमिका भी अहम रही। इसने जयपुर स्थित एक स्कूल से पेपर चुराया और व्हाट्सएप के जरिए गैंग के सदस्य जगदीश को भेजा। इसके बाद यह पेपर सॉल्विंग एक्सपर्ट्स के पास पहुंचा और फिर तय अभ्यर्थियों तक पहुंचाया गया। यूनिक फिलहाल विदेश में फरार है। इस पर एसआई के अलावा अन्य भर्ती परीक्षाओं में 500 से अधिक लोगों को अवैध रूप से सरकारी नौकरी दिलवाने का आरोप है। एसओजी ने इस मामले में कुंदन पांड्या के अलावा एएओ पुरुषोत्तम दाधीच और संदीप कुमार लाटा को गिरफ्तार किया था। इन दोनों ने कुंदन के मार्फत कटारा के रिटायरमेंट के बाद जल्द पेंशन बनाने में कुंदन का सहयोग किया था।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery