Thursday, January, 29,2026

बुजुर्गों को सम्मान व सुरक्षा देने में सरकार अग्रणीः CM

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य की संवेदनशील सरकार अपने वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में नई ऊर्जा और खुशियों के रंग भर रही है। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में सरकार ने बुजुर्गों को सम्मान, सहारा और सुरक्षा देने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। सरकार का संकल्प है कि बुजुर्ग अपने जीवन की दूसरी पारी को न केवल सहन और आरामदायक ढंग से बिताएं, बल्कि उसमें आनंद और आत्मसम्मान भी महसूस करें। इसी ध्येय के साथ राज्य सरकार ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से वरिष्ठजनों के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं से बुजुगों को संबल तो मिल हो रहा है, साथ ही उनकी सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित हो रही है। बुजुगों को जीवन के आखिरी पड़ाव में पोषण, स्वास्थ्य और आवास के साथ ही समुचित देखभाल की भी आवश्यकता होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बेसहारा और परित्यक्त बुजुगों को वृद्धाश्रमों के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। वर्तमान में प्रदेश में 63 वृद्धाश्रम संचालित हो रहे हैं, जिनमें से 44 राज्य सरकार और 19 केंद्र सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे हैं।

डे-केयर सेंटर्स में बुजुर्गों के स्वास्थ्य एवं मनोरंजन का रखा जा रहा ध्यान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य की वर्तमान सरकार ने 60 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों और 55 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए 10 भक्त श्रवण कुमार कल्याण सेवा आश्रम शुरू करवाए हैं। इन डे केयर सेंटर्स पर बुजुर्गों को चिकित्सा, प्रौढ़ शिक्षा, अल्पाहार के साथ ही उनकी धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखते हुए प्रवचन एवं धार्मिक भ्रमण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही उनके मनोरंजन के लिए पत्र-पत्रिकाओं की भी व्यवस्था की गई है।

माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण अधिनियम

राज्य सरकार ने इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि बुजुगों को उनके परिजनों द्वारा उपेक्षित न किया जाए। इसलिए माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण अधिनियम सख्ती से लागू किया गया है। इसके अंतर्गत प्रत्येक उपखंड स्तर पर अधिकरण और हर जिले में अपीलीय अधिकरण गठित किए गए हैं। सपत्ति से जुड़े विवादों और बुजुगों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

आश्रम मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह और स्वयंसिद्धा बने बुजुर्गों का सहारा

राज्य में बेधर और असहाय, निराश्रित, वृद्धजनों के लिए 45 पुनर्वास गृह स्थापित किए गए हैं। इनमें आवास, भोजन, वस्त्र, स्वास्थ्य सेवाएं, पोषण और मनोरंजन की सभी सुविधाएं उपलब्ध है, ताकि बुजुर्ग सम्मानजनक और खुशहाल जीवन जी सकें। इसके साथ ही राज्य सरकार ने राज्य बजट 2024-25 में संभाग मुख्यालय वाले जिलों में 50 लोगों की क्षमता वाले स्वयंसिद्धा आश्रम खोलने की घोषणा की थी। इसके दायरे को बढ़ाते हुए बजट 2025-26 में 10 और जिलों में भी नए आश्रम खोलने की घोषणा की गई। इस प्रकार 17 जिलों में स्वयंसिद्धा आश्रम प्रारंभकिए गए है।

समस्याओं के समाधान के लिए वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन

बुजुर्गों की समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन नम्बर 14567 सक्रिय है। इस सेवा के माध्यम से बुजुर्गों को पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं जैसे विषयों पर मुफ्त जानकारी देने के साथ ही आवश्यकता पड़ने पर कानूनी सहायता और मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery