Wednesday, November, 26,2025

गुरुजी 365 में से 235 दिन ही पढ़ाएंगे... शेष दिनों की छुट्टी

जयपुर:  राजस्थान शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए शिविरा पंचांग जारी कर दिया है। यह पंचांग राज्य के समस्त सरकारी, गैर-सरकारी, आवासीय, विशेष प्रशिक्षण और शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालयों पर लागू होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट द्वारा जारी इस पंचांग के अनुसार, नए सत्र में 365 में से 235 दिन स्कूल संचालित होंगे, जबकि 130 दिन अवकाश रहेंगे। इनमें 52 रविवार तथा शेष त्योहार, जयंती एवं विशेष अवकाश शामिल हैं। सत्र 1 जुलाई 2025 से शुरू होकर 30 जून 2026 तक चलेगा। नए सत्र में 1 जुलाई से 16 जुलाई तक प्रवेशोत्सव का प्रथम चरण होगा।

कक्षा 9 से 12 तक के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। इस सत्र के दौरान मध्यावधि अवकाश 16 से 27 अक्टूबर 2025, शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 और ग्रीष्मावकाश 17 मई 2026 से 30 जून 2026 तक रहेंगे। मध्यावधि अवकाश में दीपावली, गोवर्धन पूजा व भाई दूज के अवकाश शामिल होंगे।

तीन टेस्ट और दो परीक्षाएं

शिविरा पंचांग के अनुसार, सत्र आरंभ के बाद प्रथम परख 18-20 अगस्त 2025, द्वितीय परख 13-15 अक्टूबर 2025 तथा तृतीय परख 5-7 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। अर्द्धवार्षिक परीक्षा 12-24 दिसंबर 2025 के बीच तथा वार्षिक/बोर्ड परीक्षा 23 अप्रैल से 8 मई 2026 तक होंगी। इनके परिणाम 16 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।

स्वच्छता पखवाड़ा व जागरूकता गतिविधियां

नए सत्र में प्रत्येक मंगलवार को 'शक्ति दिवस' के तहत एनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इसमें कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को गुलाबी और 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को नीली आईएफए गोली दी जाएगी। बाल सभाओं में बाल विवाह, तंबाकू निषेध और सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाला सिद्धि योजना के अंतर्गत स्व-मूल्यांकन जुलाई से अक्टूबर 2025 और बाह्य मूल्यांकन अगस्त से दिसंबर 2025 तक किया जाएगा।

शिक्षकों के लिए दो सम्मेलनों की तारीख निर्धारित

शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिए दो सम्मेलनों का आयोजन तय किया है जिसमे जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन 26-27 सितंबर 2025 और राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन 21-22 नवंबर 2025 को आयोजित किए जाएंगे जिनमे शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। स्कूलों में इस बार गुरु पूर्णिमा, जनसंख्या दिवस, तिलक जयंती, श्रीरामदेव व तेजा दशमी, नवरात्र स्थापना, खेल दिवस, हिन्दी दिवस, विवेकानंद व अंबेडकर जयंती जैसे आयोजनों की जानकारी देते हुए उन्हें उत्सव रूप में मनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

स्कूल का समय निर्धारित

  • एक पारी स्कूल (1 अप्रैल-30 सितंबर): सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक
  • एक पारी स्कूल (1 अक्टूबर- 31 मार्च): सुबह 10 से शाम 4 बजे तक
  • दो पारी स्कूल (गर्मी में): सुबह 7 से शाम 6 बजे तक (प्रत्येक पारी साढ़े पांच घंटे)
  • दो पारी स्कूल (सर्दी में): सुबह 7:30 से शाम 5:30 बजे तक (प्रत्येक पारी 5 घंटे)।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery