Thursday, September, 17,2026

3 सप्ताह में नियुक्ति नहीं तो कार्मिक सचिव की पेशी

जयपुर: राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण (RAT) में स्थायी चेयरमैन की नियुक्ति को लेकर राजस्थान हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को तीन सप्ताह का समय दिया है। कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि इस अवधि में अधिकरण में स्थायी चेयरमैन की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाए। तय समय में नियुक्ति नहीं होने पर कार्मिक विभाग के सचिव को व्यक्तिगत रूप से हाई कोर्ट में पेश होकर जवाब देना होगा। यह आदेश जस्टिस इंद्रजीत सिंह और जस्टिस संदीप तनेजा की बेंच ने राजस्थान हाई कोर्ट के 11 अधिवक्ताओं की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। याचिका में RAT में स्थायी चेयरमैन सहित अन्य पद रिक्त होने और इससे अधिकरण के कामकाज पर पड़ रहे असर का मुद्दा उठाया गया था।

अगली सुनवाई पर देनी होगी स्टेटस रिपोर्ट

हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को अगली सुनवाई तक स्थायी चेयरमैन की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने और इस संबंध में स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि में नियुक्ति नहीं हुई तो कार्मिक विभाग के सचिव को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होकर स्थिति स्पष्ट करनी होगी।

मार्च से खाली है स्थायी चेयरमैन का पद

$1 राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण में स्थायी चेयरमैन का पद मार्च 2026 से रिक्त है। वर्तमान गे प्रकाश चंद्र शर्मा को चेयरमैन का अतिरिक्त यानी कार्यवाहक प्रभार दिया गया है। स्थायी नियुक्ति नहीं होने को लेकर ही हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया कि चेयरमैन के स्थायी पद के अलावा अधिकरण में अन्य पद भी खाली है। साथ ही लंबित मामलों का दबाव भी है। इन परिस्थितियों का असर RAT के कामकाज पर पड़ रहा है। RAT में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों से जुड़े सर्विस मैटर की सुनवाई होती है। पदोन्नति, नियुक्ति, सेवा शर्तों और अन्य सेवा संबंधी विवादों को लेकर कर्मचारी और अधिकारी अधिकरण में मागले दाखिल करते हैं।

11 अधिवक्ताओं ने दायर की जनहित याचिका

RAT की व्यवस्था और कामकाज से जुड़े मुद्दों को लेकर राजस्थान हाई कोर्ट के 11 अधिवक्ताओं ने जनहित याचिका दायर की है। याचिका में स्थायी चेयरमैन की नियुक्ति के साथ अधिकरण में रिक्त अन्य पदों और लंबित मामलों का मुद्दा भी उठाया गया। याचिकाकर्ताओं में संदीप कलवानिया, गिरिराज राजोरिया, कपिल खंडेलवाल, दिलीप सिंह कुर्का, सलीम खान, सुरेंद्र सिंह, उम्मेद सिंह, धीरज गुप्ता और अशोक बंसल सहित अन्य अधिवक्ता शामिल हैं।

तीन सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई

हाई कोर्ट के आदेश के बाद अब राज्य सरकार को तीन सप्ताह के भीतर RAT के स्थायी चेयरमैन की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अगली सुनवाई के दौरान सरकार को नियुक्ति की कार्रवाई की स्थिति से कोर्ट को अवगत कराना होगा। निर्धारित समय में नियुक्ति नहीं होने की स्थिति में कार्मिक विभाग के सचिव की व्यक्तिगत पेशी का आदेश प्रभावी होगा। इससे पहले की सुनवाई में राजस्थान उच्च न्यायालय की सख्ती के चलते राज्य सरकार ने राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण (रेट) में दो सदस्यों की नियुक्ति की थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery