Saturday, June, 06,2026

राज्यसभा टिकटों के जरिए भाजपा ने साधा पूरा उत्तर भारत

नई दिल्ली/जयपुर: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर उत्तर भारत के जातीय और सियासी समीकरणों को साधने की बड़ी रणनीति अपनाई है। राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब तक फैले जाट और गुर्जर समुदायों को लक्षित करते हुए खेला है।

पार्टी ने एक बड़ा राजनीतिक दांव राजस्थान से भाजपा के उम्मीदवार डॉ. सतीश पूनियां को राज्यसभा भेजने का फैसला पार्टी की जातीय रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। पूनियां जाट समाज से आते हैं और इसे राजस्थान में कांग्रेस के पारंपरिक जाट वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि क्या डॉ. सतीश पूनियां लोकप्रिय जाट नेता हनुमान बेनीवाल के विकल्प के रूप में उभर पाएंगे। भाजपा जाट और गुर्जर समीकरण को मजबूत कर कांग्रेस के वोटों का ध्रुवीकरण अपने पक्ष में करना चाहती है। राजस्थान के अलावा हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाट मतदाताओं को भी एक साथ जोड़ने की यह रणनीति पार्टी की व्यापक राजनीतिक योजना का हिस्सा मानी जा रही है।

अलका गुर्जर के जरिए पूर्वी राजस्थान पर नजरः विधानसभा चुनाव में गुर्जर समाज के बंपर समर्थन के बाद भाजपा ने डॉ.
अलका गुर्जर को राज्यसभा टिकट देकर महिला और गुर्जर प्रतिनिधित्व को और मजबूत किया है। यह फैसला सामाजिक समीकरण साधने के साथ-साथ महिला सशक्तीकरण का संदेश भी देता है।

डोटासरा और जूली खेमे के लिए भी संकेत

नीरज डांगी की पुनर्नियुक्ति को प्रदेश कांग्रेस संगठन के मौजूदा नेतृत्व के लिए भी सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। हाल ही में राहुल गांधी ने पुष्कर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की टीम की सार्वजनिक रूप से सराहना की थी। ऐसे में राज्यसभा के लिए उम्मीदवार चयन को प्रदेश नेतृत्व के प्रति हाईकमान के भरोसे से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

कांग्रेस ने नीरज डांगी पर जताया फिर भरोसा

राजस्थान से दोबारा राज्यसभा भेजे गए नीरज डांगी को कांग्रेस ने पुनः मौका दिया है। हिंदी पट्टी में दलित चेहरे के रूप में डांगी पर पार्टी का भरोसा बरकरार है। संतुलन बनाए रखने के लिए पवन खेड़ा को कर्नाटक से राज्यसभा भेजने के फैसले को भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा हाल ही में पुष्कर में जूली-डोटासरा टीम की सराहना किए जाने के बाद यह चर्चा भी तेज हो गई है कि क्या नए राजनीतिक समीकरणों के बीच सचिन पायलट गुट से जुड़े नेताओं को भी संगठन में नई भूमिका मिल सकती है। हिंदी बेल्ट में दलित चेहरे के रूप में नीरज डांगी पर दोबारा भरोसा जताना कांग्रेस की सामाजिक और राजनीतिक रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery