Friday, October, 02,2026

457 प्रधानों की लॉटरी में 221 पद महिलाओं के लिए आरक्षित

जयपुर: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव-2026 के लिए आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। बुधवार को 457 पंचायत समिति प्रधानों के साथ 1403 जिला परिषद और 8245 पंचायत समिति सदस्यों के पदों की - लॉटरी निकाली गई। 457 प्रधान पदों में 221 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। यानी पंचायत समितियों में करीब आधे प्रधान पदों पर महिला नेतृत्व होगा। महिलाओं को एससी, एसटी, ओबीसी और अनारक्षित हर श्रेणी में 50 फीसदी आरक्षण दिया गया है। प्रधान पदों में एससी के 79, एसटी के 93 और ओबीसी के करीब 56 पद आरक्षित हुए हैं। शेष पद अनारक्षित रहेंगे। आरक्षण प्रक्रिया के बाद करीब 228-229 पद ओपन कैटेगरी में होंगे। पंचायतीराज विभाग की ओर से देर रात तक डाटा अपडेट करने का काम जारी रहा। इसके बाद अधिसूचना जारी की जाएगी।गुरुवार को प्रदेश की 14,403 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 1,30,584 वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण की लॉटरी निकलेगी।

चार जिलों में सभी पद एसटी के लिए: बांसवाड़ा,

डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और सलूंबर में पंचायतीराज संस्थाओं के संबंधित सभी पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इन जिलों में एससी, ओबीसी और अनारक्षित श्रेणी के पद नहीं होंगे। प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के करीब 1.55 लाख जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery