Tuesday, November, 17,2026

'वन स्टेट-वन इलेक्शन' का संकल्प साकार

जयपुर: शहर से गांव तक लोकतंत्र का उत्सव सोमवार को अपने आखिरी मुकाम पर पहुंच जाएगा। पंचायतीराज चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के मतदान के साथ ही भजनलाल सरकार का 'वन स्टेट-वन इलेक्शन का वादा जमीन पर उत्तर जाएगा। प्रदेश के 309 नगरीय निकायों से लेकर 14.403 ग्राम पंचायतों तक जनप्रतिनिधियों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। यानी अब शहरों की सरकार के बाद गांवों की सरकार भी चुन ली जाएगी। यह केवल चुनावी कार्यक्रम का समापन नहीं, बल्कि सरकार की उस राजनीतिक प्रतिबद्धता की पूर्ति भी है, जिसके तहत प्रदेश में स्थानीय निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव एक समयबद्ध कार्यक्रम में कराने का संकल्प लिया गया था। सोमवार को 25 जिलों की 3,747 ग्राम पंचायतों में सरपंच के 3,747 और वार्ड पंचों के 33,885 पदों के लिए मतदान होगा। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू हो जाएगी और सरपंच पदों के नतीजे देर रात तक आने की संभावना है। इसके साथ ही सभी ग्राम पंचायतों को नए सरपंच मिल जाएंगे।

सितंबर से नवंबर तक चुनावी सफर

चुनावी सफर की शुरुआत सितंबर में नगरीय निकायों से हुई थी। प्रदेश के 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 252 नगरपालिकाओं के 10,245 वाड़ों में 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में मतदान कराया गया। इसके बाद 22 अक्टूबर से पंचायतीराज चुनाव का सिलसिला शुरू हुआ, जो 22 और 28 अक्टूबर तथा 3 और 14 नवंबर को चार चरणों में पूरा हुआ। अब अंतिम चरण के साथ स्थानीय सरकार बन जाएगी।

20 को आएंगे जिला परिषद-पंचायत समिति के नतीजे

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान पहले ही पूरा हो चुका है। इनकी मतगणना 20 नवंबर को एक साथ होगी। इसके बाद जिला प्रमुख, प्रधान के निर्वाचन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। बारा, श्रीगंगानगर, करौली और कोटा जिला परिषदों तथा इनके अधीन पंचायत समितियों के प्रमुख प्रथान के पद इस चुनाव कार्यक्रम से अलग है। इनका मौजूदा कार्यकाल दिसंबर 2026 में पूरा होगा।

हाई कोर्ट को दिए भरोसे पर भी खरी उतरी सरकार

स्थानीय निकाय चुनाव में देरी को लेकर मामला हाई कोर्ट पहुंचा था। अदालत ने चुनाव कराने के लिए समयसीमा तय की थी। सरकार ने परिसीमन और ओबीसी आरक्षण से जुड़ी प्रक्रियाओं का हवाला देते हुए अतिरिक्त समय मांगा और 20 जुलाई को शपथ पत्र देकर 15 नवंबर 2026 तक चुनाव पूरा कराने का भरोसा दिया। सोमवार को अंतिम चरण का मतदान पूरा होने के साथ सरकार वादे पर भी खरी उत्तरेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery