Tuesday, November, 17,2026

आज चौथे और अंतिम चरण में पंच-सरपंच के लिए होगा मतदान

जयपुर: प्रदेश में पंचायत चुनाव के तहत सोमवार को पंच-सरपंच चुनाव का चौथा और अंतिम चरण होगा। इसके साथ ही प्रदेश में पंचायत चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। अंतिम चरण में सरपंच पद के लिए 25 जिलों की 3,747 ग्राम पंचायतों में चुनावी मुकाबला है। इन पंचायतों में सरपंच पद के लिए कुल 22,158 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, 48 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अंतिम चरण में 3,246 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 2 से 9 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। वहीं, 439 पंचायतों में 10 से 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
हैं। 12 ग्राम पंचायतों में 20 से 29 प्रत्याशी सरपंच पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं, जबकि एक ग्राम पंचायत में 30 से अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं। जयपुर जिले की 140 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 1,233 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 86 पंचायतों में 2 से 9 और 54 पंचायतों में 10 से 19 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। 5 पंचायतों में 20 से 29 प्रत्याशी मैदान में हैं, जो अंतिम चरण में सबसे अधिक है। वहीं, सवाई माधोपुर की एक पंचायत में 30 से अधिक प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान के बाद पंचायतों में चुनावी हलचल थम जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery