Friday, October, 02,2026

नवीन ने बूथ से पंचायत तक गणित समझने का दिया मंत्र

जयपुर: नगरीय निकाय चुनावों में मिली सफलता के बाद भाजपा ने अब अपना पूरा फोकस पंचायत चुनावों पर कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को जयपुर में जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों के साथ संवाद में निकाय चुनाव की जीत को पंचायत चुनाव की तैयारी का महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए कार्यकर्ताओं को अभी से गांवों में सक्रिय होने का मंत्र दिया। उन्होंने 'नेशन फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट' की भावना के साथ जनसेवा को संगठन की कार्यशैली का आधार बनाने और निकाय चुनाव में सफल रहे कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में सक्रिय भूमिका देने पर जोर दिया। नितिन नवीन ने कहा कि निकाय चुनाव की सफलता प्रदेश नेतृत्व, संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत व रणनीति का परिणाम है। हालांकि सफलता के साथ आत्मचिंतन और समीक्षा भी जरूरी है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निकाय चुनाव के परिणामों का विश्लेषण कर यह देखा जाए कि कहां कौन सी रणनीति कारगर रही और उसे पंचायत चुनाव में कैसे लागू किया जा सकता है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी व डॉ. प्रेम चंद बैरवा, प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया, सहप्रभारी कविता पाटीदार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी व डॉ. सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, मंत्री, सांसद, विधायक उपस्थित रहे।

गांवों में बूथ से जिला परिषद तक बनेगा सामाजिक-राजनीतिक मैपः नितिन नवीन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंचायत समिति, जिला परिषद और बूथ स्तर तक राजनीतिक व सामाजिक परिस्थितियों का सूक्ष्म आकलन करने को कहा। उनका फोकस सिर्फ चुनावी प्रबंधन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जनप्रतिनिधियों को गांव-गांव जाकर लोगों की अपेक्षाएं और स्थानीय समस्याएं समझने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और जनता की भागीदारी ही सुशासन की पहचान है। नितिन नवीन ने विधानसभा क्षेत्रवार निकाय चुनाव में सफल रहे कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में सक्रिय करने का सुझाव दिया। सेवा संकल्प अभियान के बचे दिनों का अधिकतम उपयोग करते हुए चुनावी तैयारियों को गति देने का आह्वान किया। यानी शहरों में आजमाई संगठनात्मक रणनीति अब गांवों में उतारने की तैयारी है।

मदन राठौड़ का फॉर्मूला- निष्ठा, अनुशासन और सामूहिक निर्णय

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने निकाय चुनाव की सफलता का श्रेय संगठन की मेहनत, समन्वित रणनीति और कार्यकर्ताओं के परिश्रम को दिया। उन्होंने कहा कि जहां पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया, वहां की रणनीति से सीख लेकर उसे पंचायत चुनाव में अपनाना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन की सफलता का आधार निष्ठा, अनुशासन और सामूहिक निर्णय हैं।

लगातार सत्ता के लिए जनसेवा जरूरी: सीएम शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए राजस्थान में विकास की गति लगातार बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा का उदाहरण देते हुए कहा कि राजस्थान में भी भाजपा को लगातार सत्ता में बनाए रखने के लिए जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को जनसेवा की मिसाल बनानी होगी। पंचायत चुनाव के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने सरकार के ढाई साल के विकास कार्यों को पंचायत चुनाव की तैयारियों से जोड़ते हुए कहा कि विकास रथों के जरिए सरकार के कामों की जानकारी गांवों तक पहुंचाई जाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की पुस्तिका भी उपलब्ध कराई गई है।

भाटिया ने भी संभाला संगठन का मोर्चा

इसी बीच प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, मोर्चा व संभाग प्रभारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार हुई बैठक में उन्होंने निकाय चुनाव में सत्ता-संगठन के तालमेल को पंचायत चुनाव में भी आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम और सरकार के काम का परिणाम निकाय चुनाव में मिला है। अब इसी रणनीति के साथ पंचायत चुनाव के मैदान में उतरना होगा। बैठक में निकाय चुनाव प्रभारी हरीश द्विवेदी, सह प्रभारी कविता पाटीदार, संगठन महामंत्री अजेय कुमार और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, डॉ. अरुण चतुर्वेदी और वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery