Tuesday, September, 29,2026

सितंबर के अंत में मई जैसी गर्मी... जैसलमेर @ 42.9 डिग्री

जयपुर: राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही बारिश का दौर थम गया है और प्रदेश में एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है। बुधवार को मानसून प्रदेश के अधिकतर हिस्सों से विदा हो चुका है। अब कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई होना बाकी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे में इन बचे हुए हिस्सों से भी मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन सकती हैं। मानसून के कमजोर पड़ते ही प्रदेश के कई हिस्सों में दिन का तापमान तेजी से बढ़ा और सितंबर के अंतिम दिनों में मई जैसी गर्मी का अहसास होने लगा। प्रदेश में सबसे अधिक 42.9 डिग्री तापमान बुधवार को जैसलमेर में दर्ज किया गया।

बाड़मेर में 42.4, बीकानेर में 41.2, जोधपुर में 40.6, नागौर में 40.3, पिलानी में 40.2 और चूरू में 40.0 डिग्री तापमान रहा। पश्चिमी राजस्थान के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने से गर्मी का असर साफ नजर आया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। अजमेर में 37, भीलवाड़ा में 37, सीकर में 37.5, चित्तौड़गढ़ में 37.4, अलवर में 36.8 और श्रीगंगानगर में 39 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery