Tuesday, November, 25,2025

कर्मचारियों के हितों और मंडल की समस्याओं पर हुई चर्चा

जयपुर: राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ का एकादश अधिवेशन रविवार को मानसरोवर के सेक्टर-8 अरावली मार्ग के सामुदायिक केंद्र में आयोजित हुआ। प्रदेशाध्यक्ष दशरथ कुमार की अध्यक्षता में हुए इस अधिवेशन में मुख्य अतिथि सचिव गोपाल सिंह रहे। समारोह में कई वरिष्ठ अधिकारी, पूर्व अध्यक्ष और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। महासचिव प्रदीप शर्मा और संयुक्त महासचिव गोविन्द नाटाणी ने बताया कि सभी वक्ताओं ने संघ की ओर से कर्मचारियों और मंडल के हितों की रक्षा के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संघ और महासंघ के आंदोलन में राजस्थान आवासन बोर्ड के कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा है।

प्रदेशाध्यक्ष दशरथ को किया सम्मानित

इस दौरान इस माह सेवानिवृत्त होने वाले प्रदेशाध्यक्ष दशरथ कुमार को साफा और शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महासचिव ने अपने प्रतिवेदन में संघ की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। अधिवेशन के दूसरे सत्र में संघ की मजबूती और कर्मचारियों के हितों के लिए कई प्रस्ताव पारित किए गए। मंडल की गतिविधियों और कर्मचारियों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इसमें अतिक्रमण हटाने, रेंटल स्कीम को फिर से चालू करने और नई पंजीकरण योजना लागू करने जैसे सुझाव शामिल थे। अधिवेशन का दूसरा दिवस 27 अक्टूबर को नए प्रदेशाध्यक्ष के चयन के साथ मनाया जाएगा। अधिवेशन से कर्मचारियों में संगठन और भागीदारी की भावना मजबूत हुई। सभी उपस्थित लोगों ने संघ के प्रयासों और कार्यशैली की प्रशंसा की। कार्यक्रम में यह संदेश भी दिया गया कि कर्मचारियों की एकता और सहयोग से ही संगठन मजबूत होगा। सभी ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी वे मंडल के हितों और कर्मचारियों के अधिकारों के लिए मिलकर काम करेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery