Friday, September, 18,2026

आरयू में शिक्षकों की कमी और गिरते शैक्षणिक स्तर पर हाई कोर्ट सख्त

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट ने राजस्थान विश्वविद्यालय और पोद्दार इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में शिक्षकों की कमी और गिरते शैक्षणिक स्तर को लेकर प्रमुख उच्च शिक्षा सचिव, विश्वविद्यालय के चांसलर, वीसी और इंस्टीट्यूट से जवाब तलब किया है। जस्टिस इंद्रजीत सिंह और जस्टिस संदीप तनेजा की खंडपीठ ने यह आदेश पोद्दार इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एलुमनाई सोसायटी की याचिका पर दिए। याचिका में बताया गया कि विश्वविद्यालय में एक मई तक 949 शिक्षकों के पद स्वीकृत थे, लेकिन 2 प्रोफेसर, 19 एसोसिएट प्रोफेसर और 362 सहायक प्रोफेसर सहित करीब 383 पद ही भरे हैं। वहीं, पोद्दार इंस्टीट्यूट में स्वीकृत 9 पदों के मुकाबले एक एसोसिएट प्रोफेसर नियमित रूप से नियुक्त है और अन्य पदों पर पार्ट टाइम व गेस्ट फैकल्टी से अध्यापन कराया जा रहा है। याचिका में कहा गया कि शिक्षकों की कमी से शिक्षा, शोध और नए पाठ्यक्रमों के विस्तार पर असर पड़ रहा है। इस पर अदालत ने संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा है।

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती: चयन प्रक्रिया में शामिल करने के आदेश

हाई कोर्ट ने आरपीएससी की ओर से आयोजित कॉलेज शिक्षा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में प्रार्थी की कैटेगरी में संशोधन नहीं करने के मामले में राज्य सरकार और आरपीएससी से जवाब मांगा है। जस्टिस गणेश राम मीणा ने गोविंद राम माहेश्वरी की याचिका पर अंतरिम आदेश देते हुए प्रार्थी को अस्थाई तौर पर साक्षात्कार सहित चयन प्रक्रिया में शामिल करने के निर्देश दिए। याचिका में अधिवक्ता विजय पाठक ने बताया कि प्रार्थी ने भर्ती के लिए आवेदन किया था, लेकिन ई-मित्र संचालक की गलती से ईडब्ल्यूएस के बजाय एमबीसी कैटेगरी दर्ज हो गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery