Thursday, January, 29,2026

11 न्यायिक अधिकारियों के तबादले

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट ने प्रदेश में 11 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें से 10 न्यायिक अधिकारी अब तक APO पर चल रहे थे, जिन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस संबंध में राजस्थान हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा ने आदेश जारी किए हैं।

आदेशों के अनुसार अनु अग्रवाल को जज, स्पेशल कोर्ट पॉक्सो संख्या-1, बीकानेर लगाया गया है। वंदना राठौड़ को जज, स्पेशल कोर्ट पॉक्सो केसेज, नागौर (मेड़ता) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दुष्यंत दत्त को जज, स्पेशल कोर्ट पॉक्सो केसेज, जोधपुर जिला में नियुक्त किया गया है। लोकेंद्र सिंह शेखावत को एडीजे 5, जयपुर मेट्रो-2, जयपुर लगाया गया है। दीपेंद्र माथुर को एडीजे-1, किशनगढ़बास (खैरथल तिजारा) तथा भावना भार्गव को एडीजे, केशोरायपाटन (बूंदी) पदस्थापित किया गया है। इसी क्रम में प्रियंका पारीक को एडीजे, सवाई माधोपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सावित्री सिंह को ASCJ-cum-AC-JM-5, अलवर और प्रदीप कुमावत को ASCJ-cum-AC-JM-2, अलवर लगाया गया है। इसके अलावा अमित कुमार को एडीजे-3, भीलवाड़ा तथा राजेश मीणा को पीठासीन अधिकारी, रेंट अपीलेट ट्रिब्यूनल, अजमेर नियुक्त किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery