Monday, December, 01,2025

घर में एसी लगा है तो नहीं मिल पाएगा खाद्य सुरक्षा का लाभ

जयपुर: सक्षम और संपन्न लोगों की ओर से गरीबों का हक छीने जाने पर अब सख्ती शुरू हो गई है। जिन घरों में एसी लगा है, जिनका सालाना बिजली खर्च 50 हजार रुपए से अधिक है या जो किसान एमएसपी पर सौ क्विंटल से ज्यादा फसल बेचते हैं उन्हें अब खाद्य सुरक्षा का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे परिवारों की जांच कर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग 31 दिसंबर के बाद वसूली करेगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि पिछले वर्ष 1 नवंबर से चल रहे अभियान में अब तक 48 लाख संपन्न व्यक्तियों ने स्वेच्छा से एनएफएसए सूची से अपना नाम हटाया है। इससे वास्तविक पात्र लोगों को खाद्य सुरक्षा से जोड़ने में बड़ी मदद मिली है। 31 दिसंबर तक इस अभियान के तहत अपात्र लोग नाम काटे जाएंगे। इसके बाद स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा नहीं त्यागने वाले अपात्रों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक एवं वसूली की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सभी जिला रसद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

70.25 लाख नए पात्र जुड़े खाद्य सुरक्षा से

26 जनवरी, 2025 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से खाद्य सुरक्षा पोर्टल पुनः प्रारंभ किए जाने के बाद, गिव अप अभियान और ई-केवाईसी की रिक्तियों के कारण अब तक 70 लाख 25 हजार से अधिक वंचित पात्र व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा देने में सफलता मिली है। मंत्री गोदारा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि असल जरूरतमंद तक ही राशन पहुंच सके।

कार रखने वाले परिवारों पर भी होगी कार्रवाई

गोदारा ने बताया कि ऐसे परिवार, जिनका कोई भी एक सदस्य सरकारी, अर्द्धसरकारी, स्वायत्तशासी संस्थाओं में नियमित कर्मचारी, अधिकारी हो या एक लाख रुपए वार्षिक से अधिक पेंशन प्राप्त करता है, जिस परिवार का कोई भी एक सदस्य आयकरदाता हो तथा ऐसे परिवार जिनके किसी भी एक सदस्य के पास चार पहिया वाहन हो, खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत अपात्र होंगे। ऐसे लाभार्थियों की पात्रता का परीक्षण कर वास्तविक जरूरतमंद को ही निःशुल्क राशन दिया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery