Thursday, September, 24,2026

देश के तीन सबसे ताकतवर मंत्रालयों में राजस्थान कैडर की मजबूत मौजूदगी

जयपुर: राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी का दिल्ली में दबदबा बढ़ा है। केंद्र सरकार के तीन सबसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों-गृह, वित्त और रक्षा में राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। आर्थिक नीति से लेकर रक्षा उत्पादन और आंतरिक सुरक्षा तक, केंद्र सरकार के अहम कामकाज में राजस्थान कैडर के अफसरों की भूमिका दिखाई दे रही है।

वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव, रक्षा उत्पादन विभाग में संयुक्त सचिव, गृह मंत्रालय में उप सचिव और केंद्रीय गृह मंत्री के निजी सचिव जैसे महत्वपूर्ण दायित्व राजस्थान कैडर के अधिकारियों के पास हैं यानी केंद्र सरकार के आर्थिक प्रबंधन, आंतरिक सुरक्षा और रक्षा उत्पादन जैसे तीनों अहम क्षेत्रों में राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। यह महज केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का मामला नहीं, बल्कि महत्वपूर्ण मंत्रालयों में जिम्मेदारी मिलने की तस्वीर है।

वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव का पद

वित्त मंत्रालय में आईएएस डॉ. देबाशीष पुष्टि अतिरिक्त सचिव के पद पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे वित्तीय सेवा विभाग से जुड़े अहम विषयों की जिम्मेदारी देख रहे हैं। अतिरिक्त सचिव स्तर की यह पोस्टिंग केंद्र के आर्थिक प्रशासन में राजस्थान कैडर की मजबूत मौजूदगी को दर्शाती है।

रक्षा उत्पादन में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी

रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग में राजस्थान कैडर के आईएएस प्रकाश राजपुरोहित संयुक्त सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रक्षा उत्पादन देश की रणनीतिक प्राथमिकताओं से जुड़ा महत्वपूर्ण क्षेत्र है और इस विभाग में संयुक्त सचिव के तौर पर राजपुरोहित की भूमिका महत्वपूर्ण है। रक्षा उत्पादन से जुड़े नीतिगत मामलों, रक्षा क्षेत्र में उत्पादन और संबंधित प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच उनका पद केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण दायित्वों में शामिल है। इस तरह राजस्थान कैडर की मौजूदगी वित्त के साथ-साथ देश के रणनीतिक और रक्षा क्षेत्र में भी बनी हुई है।

गृह मंत्रालय में भी राजस्थान कैडर का दबदबा

केंद्र के सबसे संवेदनशील मंत्रालय गृह मंत्रालय में भी राजस्थान कैडर के अधिकारी अहम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आईएएस अंशदीप सिंह गृह मंत्रालय में उप सचिव के पद पर तैनात हैं। आंतरिक सुरक्षा, सीमा प्रबंधन, कानून-व्यवस्था और केंद्र-राज्य संबंधों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों वाले गृह मंत्रालय में उनकी तैनाती राजस्थान कैडर की केंद्रीय स्तर पर मौजूदगी को मजबूत करती है। गृह मंत्रालय से जुड़ी एक और बड़ी जिम्मेदारी आईएएस अभिमन्यु कुमार के पास है। राजस्थान कैडर के आईएएस अभिमन्यु कुमार केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के निजी सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यह पद सीधे केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यालय से जुड़ा होने के कारण बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी की दिल्ली में धाक

राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी के लिहाज से यह स्थिति खास है। एक ही समय में केंद्र सरकार के तीन प्रमुख मंत्रालयों में प्रदेश कैडर के अधिकारियों का महत्वपूर्ण पदों पर होना केंद्रीय प्रशासन में राजस्थान कैडर की मजबूत मौजूदगी को दिखाता है। गृह से लेकर वित्त और रक्षा तक-केंद्र की ताकतवर प्रशासनिक व्यवस्था में राजस्थान कैडर के अफसरों की मौजूदगी ने दिल्ली में प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी का दबदबा बढ़ाया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery