Friday, November, 13,2026

भजन सरकार के तीन साल पूरे होने पर 18 दिन तक मनेगा जश्न

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में 8 से 25 दिसंबर तक 18 दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों और आयोजनों की श्रृंखला चलेगी। सरकार इन आयोजनों के जरिए कृषि, निवेश, रोजगार, महिला सशक्तीकरण, पर्यटन, युवा प्रतिभाओं और सुशासन से जुड़े कामों को केंद्र में रखेगी। कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को शासन सचिवालय में सचिवों की समिति की बैठक लेकर विभागवार प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि तीन दिवसीय ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट इस आयोजन श्रृंखला का प्रमुख आकर्षण होगा। इसके साथ युवाओं के लिए नवाचार सम्मेलन, खेल गतिविधियां और प्रतिभा खोज प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

राजस्व संग्रह में 12.20% की बढ़ोतरी

प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026-27 में अक्टूबर तक 81,606 करोड़ रुपए का राजस्व मिला है। यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 12.20 प्रतिशत अधिक है। हालांकि, 1,08,442 करोड़ रुपए के आनुपातिक लक्ष्य के मुकाबले राजस्व प्राप्ति 75.25 प्रतिशत ही रही। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को शासन सचिवालय में हुई वित्त (राजस्व) विभाग की समीक्षा बैठक में सभी विभागों को लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व संग्रहण की नियमित समीक्षा, कर चोरी पर नियंत्रण, राजस्व रिसाव रोकने और बकाया वसूली पर जोर दिया।

रोजगार उत्सव सहित होंगे कई आयोजन

कार्यक्रमों की श्रृंखला में राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव एवं कौशल मेला और नारी शक्ति सम्मेलन भी शामिल होंगे। राष्ट्रीय सरस मेले का आयोजन भी प्रस्तावित है। युवाओं को जोड़ने के लिए नवाचार सम्मेलन, खेलो राजस्थान और शिक्षण संस्थानों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करने की योजना है। प्रतिभाशाली युवाओं की पहचान के लिए प्रतिभा खोज प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। प्रदेश की विरासत और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शेखावाटी हेरिटेज मीट तथा प्रवासी राजस्थानी दिवस के आयोजन प्रस्तावित हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery