Friday, September, 26,2025

मंत्री ने बताया कांग्रेस की योजना, विपक्ष ने किया वॉकआउट

जयपुर: विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन बुधवार को स्मार्ट मीटर योजना पर सदन में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायकों ने स्मार्ट मीटर टेंडर में गड़बड़ी और जनविरोधी नीति का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में वॉकआउट किया। वहीं ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर ने कहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 21 मार्च, 2022 को कैबिनेट से अनुमोदन के बाद आरडीएसएस योजना के तहत प्रदेश में प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई। साथ ही उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जयपुर डिस्कॉम ने वर्ष 2020-21 में 39678, 2021-22 में 310000, 2022-23 में 56501 स्मार्ट मीटर लगाए गए। अजमेर डिस्कॉम ने वर्ष 2021-22 में 2067 और जोधपुर डिस्कॉम ने वर्ष 2021-22 में 122000 स्मार्ट मीटर लगाए।

प्रश्नकाल में 35 मिनट तक हुई बहस

प्रश्नकाल में सदन में पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के प्रश्न पर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने स्मार्ट मीटर योजना को लेकर करीब 35 मिनट तक अपने तर्क रखे। कांग्रेस विधायकों के वॉकआउट करते ही संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने खड़े होकर कहा कि यह योजना कांग्रेस के वक्त लागू हुई थी। उस वक्त तो ये कुछ बोले नहीं और अब सदन से वॉकआउट कर रहे हैं। पटेल ने कहा कि मंत्री का जवाब सुनना नहीं चाहते और बहिर्गमन कर दिया। पटेल का बयान सुनकर कांग्रेस विधायक वापस सदन में आ गए। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इसका विरोध करते हुए कहा कि जब विपक्ष ने बहिर्गमन किया, उसके बाद चोरों की तरह बात की जा रही है, पीछे से क्यों बोलते हैं? सत्ता पक्ष सामने जवाब दें? जब विपक्ष सदन में उपस्थित नहीं है, उस समय इस तरह की बयानबाजी ठीक नहीं।

मैदान छोड़कर आप गए: राज्यवर्धन

बयानबाजी के बीच सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि योजना कांग्रेस सरकार में लागू की गई थी। आज जब उनके काले चिट्ठे हमारे मंत्री खोल रहे हैं, तो वे बौखला रहे हैं। इसके बाद उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ खड़े हुए। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, आप यह बताएं कि जब विपक्ष सदन छोड़कर चला गया, तो यह सदन चुप थोड़े ही रहेगा। मैदान छोड़कर तो आप ही गए, यदि यहां मौजूद रहते तो सामने ही जवाब मिल जाता आपको।

क्या निकाय चुनाव के कारण रोके स्मार्ट मीटर

कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा ने स्मार्ट मीटर योजना पर सवाल करते हुए पूछा कि क्या सरकार ने नगर निकाय और पंचायत चुनाव को देखते हुए स्मार्ट मीटर रोके हैं? 14,000 करोड़ के टेंडर वाली कंपनी का क्या होगा? क्या यह योजना स्थायी रूप से बंद हो रही है? मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने 'मोदी मीटर वापस लो' के नारे लगाए और वेल में आकर हंगामा किया। मंत्री नागर ने कहा कि स्मार्ट मीटर योजना बंद नहीं की गई है। स्मार्ट मीटरों की कमी के चलते नए कनेक्शनों में इससे राहत दी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery