Wednesday, March, 25,2026

AI के उपयोग से सुशासन को मिल रही नई दिशाः मुख्य सचिव

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग से प्रदेश में सुशासन का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। राजकाज में बढ़ रहे एआई टूल्स के उपयोग से राज्य सरकार की आमजन के प्रति पारदर्शिता और जवाबदेही और अधिक सुदृढ़ हो रही है। उन्होंने कहा कि एआई तकनीक के माध्यम से राज्य सरकार सेवाओं को तेज, सटीक और नागरिक केंद्रित बना रही है।

मुख्य सचिव मंगलवार को शासन सचिवालय में 'रोल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इन डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ गवर्नेस' विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हाल ही में आयोजित इंडिया एआई इंपैक्ट समिट ने देश में एआई के प्रभावी उपयोग को नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने बताया कि CPGRAMS और संपर्क पोर्टल के माध्यम से आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एआई तकनीक का उल्लेखनीय योगदान रहा है। इसके माध्यम से स्पैम और बार-बार अनावश्यक शिकायत करने वालों की पहचान संभव हो रही है, जिससे वास्तविक शिकायतों के समयबद्ध समाधान में तेजी आई है। एआई की मदद से डेटा का सूक्ष्म विश्लेषण संभव हुआ है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनी है।

शिक्षा क्षेत्र में एआई पहल

मुख्य सचिव ने टोंक जिले में संचालित 'पढ़ाई विद एआई' पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि एआई के सही उपयोग से शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन संभव हैं। एआई-आधारित व्यक्तिगत शिक्षण प्लेटफॉर्म के माध्यम से राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 10 के गणित विषय के विद्यार्थियों को उनकी क्षमता के अनुरूप प्रश्न अभ्यास, त्वरित समाधान और विस्तृत व्याख्या उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान में 12 हजार से अधिक विद्यार्थी इससे लाभान्वित हो रहे हैं।

कार्यशाला और विशेषज्ञों का योगदान

इस अवसर पर राजेश यादव ने कहा कि अधिकारियों को समय-समय पर तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिससे एआई टूल्स का उपयोग कर कार्यप्रणाली और अधिक सुदृढ़ हो सके। वाधवानी सेंटर फॉर गवर्नमेंट डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के डीन कमल दास ने 'AI कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम' और 'डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन इन राजस्थान' के उद्देश्यों और महत्व पर प्रकाश डाला। फैकल्टी सदस्य अभय अग्रवाल ने एआई, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग और जनरेटिव एआई की अवधारणाओं तथा उनके व्यावहारिक उपयोग जैसे ट्रैफिक मैनेजमेंट, नगरीय विकास और स्वास्थ्य क्षेत्र में बदलाव-पर जानकारी दी। कार्यशाला में WIS-PR FLOW, LOVABLE, Gems और GAMMA जैसे जनरेटिव एआई टूल्स के व्यावहारिक उदाहरण प्रस्तुत किए गए।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery