Thursday, November, 19,2026

भजनलाल की पहल... प्रवासियों के लिए सजेगा विरासत का मंच

जयपुर: राजस्थान की माटी से दूर रह रहे प्रवासियों को अपनी जन्मभूमि से जोड़ने और प्रदेश की विकास यात्रा में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार इस बार प्रवासी राजस्थानी दिवस को तीन दिवसीय भव्य आयोजन के रूप में मनाएगी। आयोजन की शुरुआत शेखावाटी की ऐतिहासिक विरासत के बीच होगी। 8 दिसंबर को झुंझुनूं के खेतड़ी स्थित अभयगढ़ में
शेखावाटी हेरिटेज मीट आयोजित की जाएगी। इसके बाद 9 दिसंबर को जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सांस्कृतिक संध्या होगी, जबकि 10 दिसंबर को जेईसीसी में प्रवासी राजस्थानी दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को आयोजन की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और विभागीय समन्वय से जुड़े काम समयबद्ध तरीके से पूरे करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी प्रदेश की विकास यात्रा के महत्वपूर्ण भागीदार हैं। यह आयोजन उन्हें अपनी जन्मभूमि से जुड़ने, राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने और यहां निवेश की संभावनाओं से परिचित होने का अवसर देगा।

शेखावाटी की हवेलियों को मिलेगी पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि शेखावाटी की हवेलियां राजस्थान की कला, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास का अनूठा प्रतीक हैं। इन्हें वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर पहचान दिलाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य से खेतड़ी में हेरिटेज मीट आयोजित की जा रही है। इसके लिए सीकर, झुंझुनूं और चूरू के प्रमुख प्रवासी राजस्थानियों, उद्योगपतियों और हवेली मालिकों को जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

देश-विदेश के विशेषज्ञ भी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री ने आयोजन में देश-विदेश के विशेषज्ञों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से प्रवासियों को प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहर और निवेश के अवसरों से रूबरू कराया जाए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से तैयारियां करें, ताकि आयोजन को यादगार बनाया जा सके।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery