Wednesday, April, 09,2025

फोन टैपिंग से ध्यान भटकाने के लिए लगाए गए हैं बेबुनियाद आरोप

जयपुर : पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माधुर सरकार में तत्कालीन विधायक और वर्तमान कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के एनकाउंटर के प्लान के आरोपों पर राजनीति गरमाई हुई है। 

भाज्य विषयक गोपाल शर्मा के आरोपों पर कांग्रेस की ओर से आरोपों को निराधार बलया ना रहा है। इस बीच शुक्रवार को शिवचरण माथुर की 100 में जयंती पर उनकी बेटी वंदना और देहिती विथा माथुर ने कहा कि भानषा विधायक ने मुख्य मुद्दे ध्यान हायवर्ट करने और लाइम लाइट में आने के लिए इस तरह का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इन आरोपों के बाद कांग्रेस ने परिवार का पूरा साथ दिया है। आगे भी पार्टी जिस तरह से रणनीति तय करेगी, हम अपनी बात और मांग रखेंगे। विभा माथुर ने कहा कि उस दिन किरोड़ी ने अपनी ही सरकार पर फोन टैपिंग के आरोप लगाए थे, मुद्दा गरमाया हुआ था। इससे ध्यान भटकाने के लिए इस तरह का प्रयास किया गया है। 

वंदना माथुर ने कहा कि भाजपा विधायक ने जिस कथित घटना का जिक्र किया है। वो करीब 30-35 साल पुरानी होगी। आज दोनों ही नेता शिवचरण माथुर और पैरोसिंह शेखावत इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने आज यह आरोप क्यों लगाया है? यह समझ से परे है।

उन्हें मालूम नहीं है कि माथुर का कैसा था व्यक्तित्व

वंदना माथुर ने कहा इस आरोप से न केवल परिजनों को दुख पहुंचा है, बल्कि प्रदेश की जनता में भी आक्रोश है। उन्होंने हमेशा साफ-सुथरी और आदशों की राजनीति की है। उन्होंने प्रदेश और देश की जनता के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया था। उन्होंने भाजपा विधायक गोपाल शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पहली बार विधानसभा में आए हैं, उन्हें शायद मालूम नहीं है कि शिवचरण माथुर का व्यक्तित्व कैसा था। उन्होंने एक पुराना किस्सा बताते हुए कहा कि वे 1969 में पहली बार प्रदेश के शिक्षा मंत्री बने थे। उस समय मोहनलाल सुखाड़िया मुख्यमंत्री थे। उनकी दो बीघा निजी भूमि को लेकर किसी ने विधानसभा में आरोप लगाए थे। इससे आहत होकर उन्होंने उसी समय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

राजस्थान की सौहार्दपूर्ण राजनीति का स्वर्णिम युग थाः गोपाल शर्मा

भाजपा विधायक गोपाल शर्मा ने शिवचरण माथुर की जयंती पर उन्हें लेकर अपनी वादें साझा की। उन्होंने शिवचरण माथुर के साथ मंच साझा करने की तस्वीर जारी करते हुए कहा कि वो राजस्थान की सौहार्दपूर्ण राजनीति का स्वर्णिम युग था। उन्होंने कहा कि नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स का राष्ट्रीय अधिवेशन जयपुर में हुआ था, जो देश के श्रमजीवी पत्रकारों का सबसे बड़ा सम्मेलन था। सम्मेलन के समापन समारोह में मुख्य अतिथि अटल बिहारी वाजपेयी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर अध्यक्ष के रूप में मंचासीन थे। उस समय मेरे आग्रह पर तत्कालीन मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत पूरे मंत्रिमंडल के साथ दर्शकों में बैठे थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery