Thursday, January, 29,2026

45 साल पुरानी पार्टी का 45 वर्षीय अध्यक्ष

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी की कमान 45 वर्षीय नितिन नबीन के हाथों में आते ही पार्टी की राष्ट्रीय राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत साफ दिखने लगे हैं। माना जा रहा है कि नए अध्यक्ष के साथ ही भाजपा की राष्ट्रीय टीम में व्यापक पुनर्गठन होगा और पार्टी की दूसरी पंक्ति के कई चेहरे अब निर्णायक भूमिकाओं में सामने आएंगे। 45 वर्ष की उम्र में करीब 20 साल का राजनीतिक अनुभव, भाजपा के लिए यह स्पष्ट रूप से पीढ़ीगत बदलाव का संकेत है।

भाजपा और उसके पूर्ववर्ती संगठन में युवा नेतृत्व की परंपरा रही है। अटल बिहारी वाजपेयी 1968 में मात्र 43 वर्ष की उम्र में भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष बने थे, जबकि लाल कृष्ण आडवाणी 1973 में 45 वर्ष की उम्र में इस पद पर पहुंचे।

बाद में अमित शाह 49 वर्ष और नितिन गडकरी 52 वर्ष की उम्र में भाजपा अध्यक्ष बने। इस कड़ी में नितिन नबीन का नाम जुड़ना पार्टी की युवा नेतृत्व परंपरा को आगे बढ़ाता है। वे भाजपा के इतिहास के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष माने जा रहे हैं और पार्टी इसे भविष्य की राजनीति व वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर देख रही है।

बिहार से राष्ट्रीय राजनीति तक का सफर

नितिन नबीन का जन्म 23 मई 1980 को रांची में हुआ। वे एक राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा के चार बार विधायक रहे। पटना के सेंट माइकल हाई स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा और दिल्ली के सीएसकेएम पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट पूरा करने के बाद नितिन ने राजनीति को पूर्णकालिक रूप से अपनाया। निजी जीवन में वे दीपमाला श्रीवास्तव के साथ वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उनके दो बच्चे हैं।

2026-2029: चुनावी चुनौतियां

नए अध्यक्ष के सामने सबसे बड़ी चुनौती पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनाना मानी जा रही है। 2026 में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल व पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं, जहां देश की 17% आबादी मतदान करेगी। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल ऐसे राज्य है, जहां भाजपा चुनाव नहीं जीत पाई है। वहीं असम में तीसरी और पुडुचेरी में दूसरी बार सत्ता में लौटने की कोशिश होगी।

आगे की राह

सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय संगठन का पुनर्गठन जल्द हो सकता है, जिसमें 50 से 55 वर्ष की उम्र के नेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। यह बदलाव संगठन को चुस्त-दुरुस्त बनाने और वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारी का हिस्सा है। साथ ही महिला आरक्षण, 2027 की संभावित जातिगत जनगणना और 'वन नेशन, वन इलेक्शन' जैसे बड़े फैसलों पर भी नए अध्यक्ष को संतुलन साधना होगा। कुल मिलाकर 45 साल पुरानी पार्टी को 45 वर्षीय अध्यक्ष से नए प्रयोगों, नई ऊर्जा और एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत की उम्मीद है।

बंगाल के लिए 'मास्टर स्ट्रोक'

नितिन नबीन का कायस्थ समुदाय से आना पश्चिम बंगाल में रणनीतिक बढ़त माना जा रहा है। राज्य में कायस्थों की आबादी करीब 27 लाख (लगभग 2.7%) बताई जाती है और भद्रलोक वर्ग में उनकी अहम भूमिका रही है। भाजपा इसे बंगाल की 70 से ज्यादा सीटों पर प्रभाव बढ़ाने के अवसर के रूप में देख रही है। कोलकाता की 11 विधानसभा सीटों पर भी भद्रलोक वोट बैंक निर्णायक माना जाता है।

विधायक से संगठनकर्ता तक

नितिन नबीन ने 2006 में पहली बार बिहार विधानसभा चुनाव जीतकर राजनीतिक पारी शुरू की। 2010 से पटना की बांकीपुर सीट को उन्होंने अपनी स्थायी राजनीतिक जमीन बनाया और 2010, 2015, 2020 व 2025 में लगातार जीत दर्ज कर पांच बार विधायक बने। बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए उन्होंने सड़क निर्माण, शहरी विकास, आवास और कानून जैसे अहम विभाग संभाले। बाद में राष्ट्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने मंत्री पद छोड़कर संगठन को प्राथमिकता दी, जिसे सत्ता से अधिक संगठन को महत्व देने का संकेत माना गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery