Tuesday, September, 29,2026

दुकानों पर लाल निशान लगते ही सड़कों पर उतरे लोग... प्रदर्शन

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड पर जेडीए की ओर से डिमार्केशन शुरू होते ही घर-दुकान बचाने को लेकर लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। रविवार को स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने जेडीए की नाप-जोख का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस जाब्ते के बीच जेडीए की पांच टीमों ने सोडाला तिराहे से गुर्जर की थड़ी तक करीब 2.4 किलोमीटर हिस्से में सुबह 8 से शाम 4 बजे तक सीमांकन और मार्किंग की। इस दौरान 152 लोगों को नोटिस थमाए गए, जिनकी अवधि 3 अक्टूबर तक है। दुकान, चबूतरे और रैंप समेत अन्य निर्माण चिह्नित किए गए। कार्रवाई के साथ ही इलाके में विरोध और आक्रोश का माहौल बना रहा।

40 साल से कर रहे है कारोबार

कार्रवाई के बीच स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि कई परिवार पीढ़ियों से यहां रह रहे हैं और अनेक व्यापारी 40 साल से अधिक समय से कारोबार कर रहे हैं। उनका कहना है कि जीएसटी, आयकर और यूडी टैक्स समेत विभिन्न करों का भुगतान करने के बावजूद अब उनके सामने घर और रोजगार बचाने का संकट खड़ा हो गया है। लोगों की मांग है कि किसी भी कार्रवाई से पहले पुनर्वास और मुआवजे की स्पष्ट व्यवस्था की जाए।

कार्रवाई से लोगों में दहशत का माहौल

न्यू सांगानेर रोड व्यापार मंडल, सोडाला के महामंत्री पंकज शर्मा ने कहा कि कार्रवाई से लोगों में दहशत है। व्यापारियों ने प्रभावित दुकानदारों को वैकल्पिक स्थान देने और स्थानीय लोगों के पुनर्वास की मांग उठाई। जेडीए की नाप-जोख पर आपत्ति जताते हुए लोगों ने मेट्रो पिलर से सेंटर लाइन लेने की मांग की।

जनता की बात सुनी जानी चाहिए: गोपाल शर्मा

विरोध के बीच विधायक गोपाल शर्मा मौके पर पहुंचे और व्यापारियों व स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जनता की बात सुनी जानी चाहिए। डिमार्केशन में गलती या पक्षपात की शिकायत है तो उसे देखा जाएगा। उन्होंने जेडीए अधिकारियों से बातचीत कर जनहित में समाधान निकालने की बात कही।

पुनर्वास के बिना तोड़फोड़ मानव अधिकारों का हननः खाचरियावास

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने प्रभावित क्षेत्र का पैदल दौरा कर व्यापारियों और मकान मालिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि बिना पुनर्वास, दुकान के बदले दुकान और मकान के बदले मकान की व्यवस्था किए बिना तोड़फोड़ मानव अधिकारों का हनन है। सरकार को पहले प्रभावित परिवारों और व्यापारियों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए। खाचरियावास ने कांग्रेस सरकार के समय जोधावाड़ा में 735 दुकानों का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रभावित दुकानदारों को लोहा मंडी में दुकान के बदले दुकान और किरायेदारों को मुआवजा दिया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों के साथ खड़ी है और अन्याय के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery