Friday, May, 15,2026

राजस्थान से महाराष्ट्र तक छापेमारी... कोचिंग नेटवर्क भी जांच के घेरे में

नई दिल्ली/जयपुर: देश के सबसे बड़े मेडिकल प्रवेश परीक्षा घोटालों में शामिल नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को गिरफ्तार पांच आरोपियों को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां स्पेशल CBI जज अजय गुप्ता ने सभी को सात दिन की CBI रिमांड पर भेज दिया। CBI ने कोर्ट को बताया कि पेपर लीक का नेटवर्क राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा समेत कई राज्यों में फैला हुआ है और पूरे सिंडिकेट तक पहुंचने के लिए आरोपियों से गहन पूछताछ जरूरी है। गिरफ्तार आरोपियों में महाराष्ट्र के नासिक निवासी शुभम खैरनार, जयपुर के मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल और गुरुग्राम के यश यादव शामिल हैं। शुभम खैरनार को इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस साजिश की तैयारी करीब आठ महीने पहले शुरू हो गई थी। राजस्थान में 45 लाख रुपए की डील हुई थी और कथित तौर पर 143 सवाल देने का दावा किया गया था। अब जांच एजेंसियों की नजर राजस्थान के कई कोचिंग संस्थानों पर भी है, जहां से पेपर और 'गेस प्रश्न' छात्रों तक पहुंचाने के आरोप सामने आए हैं।

जमवारामगढ़ में आरोपियों के घर सीबीआई का सर्चः जांच एजेंसी ने गुरुवार को जयपुर जिले के जमवारामगढ़ में मुख्य आरोपियों के घर और फार्म हाउस पर छापेमारी की। करीब डेढ़ घंटे तक चली कार्रवाई में डिजिटल रिकॉर्ड, दस्तावेज और आर्थिक लेनदेन से जुड़े सबूत खंगाले गए। इस दौरान आरोपी दिनेश बिवाल के बेटे ऋषि की भी तलाश की गई, जो इस बार NEET परीक्षार्थी था और फिलहाल फरार बताया जा रहा है। जांच में यह खुलासा भी हुआ है कि आरोपियों के परिवार के कई बच्चों का पिछले दो वर्षों में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में चयन हुआ है। इससे एजेंसियों का शक और गहरा गया है। सोशल मीडिया पोस्ट और एडमिशन रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में हैं।

प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुआ पेपरः CBI और SOG की जांच में सामने आया है कि पेपर महाराष्ट्र के नासिक स्थित प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुआ था। प्रश्नपत्रों की कॉपियां निकालकर विभिन्न राज्यों में सप्लाई की गई। छात्रों तक पेपर पहुंचाने के लिए बिचौलियों का बड़ा नेटवर्क सक्रिय था, जो 5 से 15 लाख रुपए तक वसूल रहा था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery