Wednesday, April, 09,2025

ये बिल सही नहीं है, वे लाते हैं... हम उसे बंद कर देते हैं

जयपुर: शहीद दिवस पर भारत सेवा संस्थान की ओर से स्वाधीनता आंदोलन में 1857 से लेकर 1947 के बीच अपने प्राण न्योछावर करने वाले 40 क्रांतिकारी शहीदों के परिवारजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश के मौजूदा हालातों का जिक्र करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा लाए गए लोकतंत्र के सेनानियों का सम्मान विधेयक 2024 पर सवाल खड़े किए। गहलोत ने कहा कि पता नहीं, इसके पीछे उनकी क्या सोच है। इस तरह के बिल सही नहीं हैं... वे लाते हैं, हम उसे बंद कर देते हैं।

गहलोत ने कहा कि साल 2014 के बाद देश में बहुत सारे पत्रकारों, साहित्यकारों व लेखकों ने सरकारों के खिलाफ लिखा है। उनको जेलों में बंद कर दिया गया है। तीन-तीन साल तक वो जेलों में रहे। कल को कोई सरकार कहेगी कि इनको भी पेंशन दो, ये ठीक नहीं है। एक पत्रकार केरल से आया, वो डेढ़ साल बिना किसी कारण जेल में बंद रहा। कोई सरकार उसके लिए भी बिल लेकर आ जाएगी।

हमारे लिए धर्म बाद में देश पहले होना चाहिए : गहलोत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि 1857 से लेकर 1947 तक लाखों लोगों ने देश के लिए शहादत दी। क्रांतिकारियों ने जो रास्ता चुना था, वह आसान नहीं था। आज की युवा पीढ़ी क्रांतिकारियों के योगदान को भूलती जा रही है। हमें ऐसे प्रयास करने होंगे कि हम ज्यादा से ज्यादा जानकारी युवाओं तक पहुंचाएं, जिससे युवाओं को पता चले कि आजादी कितनी कठिनाइयों और लाखों लोगों की शहादत के बाद मिली थी। गहलोत ने छुआछूत का जिक्र करते हुए कहा कि स्वाधीनता सेनानियों ने कभी नहीं सोचा होगा कि आजादी के बाद भी देश में छुआछूत जैसी बीमारी होगी। आजादी की जंग हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई सब ने मिलकर लड़ी और आजादी दिलाई थी, आज जिस तरह का माहौल चल रहा है, वह खतरनाक है।

क्रांतिकारियों के परिजनों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के परिवार के अलावा रानी लक्ष्मीबाई, सुखदेव, राजगुरु, अशफाक उल्ला खान सहित अन्य शहीदों के परिवारजनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान शहीद सुखदेव के पोते अनुज थापर ने कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि गांधी जी की तरह ही सभी शहीदों के लिए स्मारक स्थल बनने चाहिए। लोग उनकी विरासत को जानना चाहते हैं, इसके लिए ऑनलाइन पुस्तक और अन्य सामग्री उपलब्ध होनी चाहिए। तभी शहीदों की शहादत के बारे में लोग जान पाएंगे। इस दौरान उन्होंने सरकार से भगत सिंह को भारत रन देने की मांग रखी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery