Tuesday, November, 17,2026

गहलोत पहले जेजेएम की राशि का हिसाब दें, फिर करें फाइलों की बातः मदन दिलावर

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से जल जीवन मिशन को लेकर उठाए गए सवालों पर भाजपा ने पलटवार किया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके शासनकाल में भ्रष्टाचार के मामलों में अधिकारी और मंत्री जेल गए, वे आज किस मुंह से दूसरों को नसीहत दे रहे हैं। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जल जीवन मिशन में जमकर भ्रष्टाचार हुआ और
जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा हड़पा गया। दिलावर ने कहा कि गहलोत पहले अपने कार्यकाल में जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्यों और खर्च की गई राशि का हिसाब जनता को दें। अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए फाइलों में काम होने की बात करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार के समय जल जीवन मिशन से जुड़े मामलों में पीएचईडी मंत्री सहित कई लोगों को जेल जाना पड़ा। ऐसे में गहलोत को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने शासनकाल के भ्रष्टाचार का जवाब देना चाहिए। दिलावर ने आरपीएससी के पूर्व सदस्य के डेढ़ करोड़ रुपए देकर नियुक्ति पाने संबंधी बयान पर भी सवाल उठाए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery