Friday, September, 26,2025

प्रशासन से लिखित आश्वासन मिलने के बाद व्यापार मंडल ने खोले बाजार खाटू में बह रही आस्था की बयार, श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी

खाटूश्यामजी: बाबा श्याम के फाल्गुनी लक्खी मेले के पांचवे दिन भी श्रद्धा की बयार बही। रंग- गुलाल से रंगे चेहरे व हाथ में केसरिया ध्वजा के साथ जयकारे लगाते हुए श्याम भक्त दूर दूर से पैदल चलकर बाबा के दर पर पहुंचे। झूमते-गाते भक्तों की ये टोलियां जहां-तहां दिखाई पड़ रही थीं। वाहनों को भी जगह- जगह लंबी कतारें लग रही थीं। इस बीच अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा श्याम भी फूलों के अलौकिक श्रृंगार से सजे-धजे दिखे, जिनकी रूप माधुरी हर किसी के मन को चुरा रही थी। मेले के पांचवे दिन लाल और गुलाबी गुलाब से बाबा श्याम का मनमोहक श्रृंगार किया गया। वहीं मेले में जगह-जगह से पदयात्राएं पहुंच रही हैं, जिससे मेले में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

पुलिस प्रशासन और व्यापारियों के बीच पांच मांगों पर बनी सहमति

श्याम नगरी का बाजार मंगलवार को प्रशासन और पुलिस द्वारा व्यापारियों की 5 प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद फिर से खुल गया। बाजार खुलने से पहले सुबह मंडल अध्यक्ष सोनू जोशी की तबीयत बिगडने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। उनके स्वास्थ्य को लेकर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद बाजार खोलने के लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारी और व्यापारी पुलिस थाने पहुंचे, जहां उच्च अधिकारियों से बैठक हुई। इस दौरान जयपुर संभागीय आयुक्त पूनम बंसल, आईजी अजयपाल लांबा, जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा, एसपी भुवन भूषण यादव, मेला मजिस्ट्रेट मोनिका सामोर और अन्य अधिकारी शामिल थे। आईजी अजयपाल लांबा ने कहा, "मेला हम सबका है और हमें सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से रखना है। उन्होंने कहा कि मेला पार्किंग पुलिस द्वारा संभाली जाएगी और यह निशुल्क रहेगी।"

आधार कार्ड दिखाकर आने-जाने की अनुमति

मांगों पर बनी सहमति के अनुसार स्थानीय व्यापारियों और निवासियों को आधार कार्ड दिखाकर आने-जाने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा खाटूश्यामजी के प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को पास दिखाने पर आने-जाने की छूट दी जाएगी। मेले के दौरान मालवाहन और आवश्यक सेवाओं वाले छोटे साधनों को सुबह और शाम के निर्धारित समय में आने-जाने की अनुमति होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery