Tuesday, April, 29,2025

कुमार विश्वास ने हनुमानजी को बताया पुलिस का देवता

जयपुर: राजस्थान पुलिस के पूर्व आईजी और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा की पुस्तक 'कर्तव्य पथ' का विमोचन रविवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में एक भव्य समारोह के दौरान किया गया। प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास ने मुख्य अतिथि के रूप में पुस्तक का विमोचन किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. कुमार विश्वास ने हनुमानजी को पुलिस का देवता बताते हुए कहा कि हर थाने में हनुमानजी पूजे जाते हैं। अयोध्या के कोतवाल हनुमानगढ़ी में निगरानी करते हैं। उन्होंने 1992 में दिए गए अपने एक विवादित डायलॉग का जिक्र करते हुए कहा कि अधिकारी काम करने की रिश्वत और न करने की तनख्वाह लेते हैं। विश्वास ने स्पष्ट किया कि इस बयान का उद्देश्य समाज को आलोचनात्मक संवाद देना था।
कुमार विश्वास ने पुस्तक 'कर्तव्य पथ' की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक न केवल एक पुलिस अधिकारी के कर्तव्यों की कहानी है, बल्कि समाज और समय के प्रति संवेदनशीलता का भी दस्तावेज है।

उन्होंने हरिप्रसाद शर्मा के योगदान और लेखन को प्रेरणादायक बताया। समारोह में पंडित सुरेश मिश्रा, पूर्व डीजीपी उमेश मिश्रा, पूर्व डीजीपी अजित सिंह, पूर्व डीजीपी ओमेंद्र भारद्वाज, पूर्व अध्यक्ष राजस्व मंडल मुकेश शर्मा और पूर्व बीएसएफ महानिदेशक एम.एल. कुमावत सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पुस्तक के बारे में हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि 'कर्तव्य पथ' में उनके सेवाकाल के दौरान घटित महत्वपूर्ण घटनाओं और अनुभवों का जिक्र किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक उन्होंने चार साल पहले लिखी थी। लेखन के दौरान सामाजिक और समकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखकर उसे अपने शब्दों में पिरोया। शर्मा ने कहा कि पुस्तक पढ़ते समय पाठकों को उनके साथ होने का अहसास होगा। यह पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रकाशित की गई है।

विपक्ष के आरोपों पर कसा तंज

चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों पर तंज कसते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि 'जीतने पर सब ठीक, हारने पर ईवीएम दोषीं। उन्होंने कहा कि टी.एन. शेषन जैसे आयुक्त संस्थानों की गरिमा को बढाते हैं। उन्होंने 'व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी' से प्रभावित युवाओं द्वारा गांधीजी को गाली देने पर चिंता व्यक्त की। हाल के पहलगाम आतंकी हमले पर विश्वास ने कहा कि उन्हें यकीन है कि सरकार सही बदला लेगी, लेकिन आजादी के संघर्ष को हल्के में लेना ठीक नहीं है। हमें उस दौर के बलिदान को समझना चाहिए।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery