Tuesday, April, 29,2025

खरगे ने खुद को ज्योतिर्लिंग बता हिंदू भावनाओं को पहुंचाई ठेस

जयपुर: भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कांग्रेस की 'संविधान बचाओ यात्रा' को नौटंकी करार देते हुए कहा कि यह यात्रा असल में संविधान की नहीं, बल्कि गांधी परिवार के अस्तित्व की रक्षा के लिए निकाली जा रही है। इन भाजपा नेताओं ने यह संदेश देने की कोशिश की, कि संविधान का असली सम्मान प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार ने किया है, न कि कांग्रेस ने। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं को "ज्योतिर्लिंग" बताकर हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

उन्होंने कहा कि जो लोग खुद संविधान का बार-बार अपमान कर चुके हैं, वे आज संविधान की रक्षा की बातें कर रहे हैं। कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर देश में संविधान की हत्या की थी, शाहबानो प्रकरण में संविधान का दुरुपयोग किया और 93 बार चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया।

जनता ने सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार नहीं कियाः दिलावर

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि आज देश में संविधान खतरे में नहीं, बल्कि गांधी परिवार का अस्तित्व खतरे में है, जो लोग संविधान को रक्तरंजित कर चुके हैं, वे आज हज पर जा रही बिल्ली की तरह खुद को पाक साफ बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार नहीं किया, इसलिए अब कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है।

एक परिवार की गुलामी से बाहर नहीं निकल पाई कांग्रेसः जोगाराम पटेल

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस खुद अपने आंतरिक संविधान का पालन नहीं करती, फिर भी लोकतंत्र की दुहाई देती है। उन्होंने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि मां-बेटे दोनों जमानत पर हैं और न्यायपालिका पर सवाल उठाकर संविधान की हत्या की बात करते हैं। उन्होंने कांग्रेस को परिवारवादी और नकारात्मक सोच वाली पार्टी बताया, जो आज भी एक परिवार की गुलामी से बाहर नहीं निकल पाई है। पटेल ने एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की टॉप-5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है, जबकि यूपीए काल में देश घोटालों और नीतिगत पक्षाघात से जूझ रहा था। इस दौरान मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ट व प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज भी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery