Wednesday, December, 03,2025

जल बचाने की ऐतिहासिक पहल... बने 14,500 से ज्यादा रिचार्ज पॉइंट

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'कैच द रेन' अभियान से प्रेरित 'कर्मभूमि से मातृभूमि' अभियान प्रदेश में जल संरक्षण, संवर्धन और पुनर्भरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान के तहत प्रदेश में लगभग 14,500 से अधिक जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण से वर्षा जल को सहेजने की परंपरा को बढ़ावा मिल रहा है तथा राजस्थान को जल क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को गति मिली है।

इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य कर्मभूमि में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों को अपनी मातृभूमि में जल संरक्षण कार्यों में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करना है। इसके अंतर्गत प्रवासी राजस्थानियों, भामाशाहों, क्राउड फंडिंग तथा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के सहयोग से चार वर्षों में लगभग 45,000 रिचार्ज एवं जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस वर्ष जनवरी में प्रदेश के 41 जिलों की 11,195 ग्राम पंचायतों में प्रारंभ हुए अभियान ने अल्प समय में ही उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेशभर में ग्राम विकास अधिकारियों ने ई-पंचायत मोबाइल एप के माध्यम से 42,081 रिचार्ज स्थलों का चयन किया,जिनमें से अब तक 14,500 से अधिक भू-जल रिचार्ज एवं जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण हो चुका है।

उल्लेखनीय है कि भू-जल स्तर में सुधार तथा आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है। इसके प्रमुख उद्देश्यों में जल स्रोतों की स्थिरता एवं पुनर्निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना, वर्षा जल संचयन को प्रोत्साहित करना, तथा अकार्यशील हैंडपंप, सूखे कुएं और नलकूपों के माध्यम से भू-जल पुनर्भरण को सुदृढ़ करना शामिल है।

प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए उच्च स्तरीय समितियां गठित

अभियान के सुचारू संचालन और प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 31 सदस्यीय राज्य स्तरीय 'कर्मभूमि से मातृभूमि' अभियान समिति गठित की गई है। विभिन्न विभागों के समन्वय, कन्वर्जेस, क्रियान्वयन में आने वाली कठिनाइयों के समाधान और प्रगति की मॉनिटरिंग के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 20 सदस्यीय राज्य स्तरीय निर्देशन समिति बनाई गई है। वहीं, जिला स्तर पर कलेक्टर की अगुवाई में 17 सदस्यीय जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। अभियान का नोडल विभाग भू-जल विभाग है। इस अभियान के अतिरिक्त, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इस वर्ष प्रदेशभर में 'वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान' भी संचालित किया गया, जिसने जल संरक्षण और संचयन के प्रयासों को नई दिशा प्रदान की। इसके तहत जलाशयों की मरम्मत, सफाई, जल निकासी व्यवस्था में सुधार, अतिक्रमण हटाना, बांध क्षेत्रों में श्रमदान, पौधारोपण, जल संग्रहण एवं जल संरक्षण संरचनाओं से संबंधित कार्य किए गए।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम भजनलाल शर्मा के फैसलों को बताया ऐतिहासिक

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जैसलमेर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पहली बार इतने बड़े और दूरगामी प्रभाव डालने वाले प्रशासनिक सुधार लागू हुए हैं। चुनौतियों और दबावों के बावजूद सीएम भजनलाल ने कई साहसिक फैसले लिए, जिनका लाभ सीधे जनता और प्रशासनिक ढांचे को मिल रहा है।
शेखावत ने स्थानीय शासन पुनर्गठन और पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव एक साथ कराने के निर्णय को 'ऐतिहासिक कदम' बताया। उन्होंने कहा कि न्यायालय के दबाव के बावजूद मुख्यमंत्री ने राज्यहित में दृढ़ता दिखाई, जो उनके स्पष्ट और मजबूत नेतृत्व को दर्शाता है। मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) पर शेखावत ने कहा कि जैसलमेर-पोकरण क्षेत्र के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने चेताया कि यदि एक-एक वोट की मॉनिटरिंग नहीं की गई तो फर्जी मतदान और पुरानी त्रुटियां दोबारा सामने आ सकती हैं, जिसका सीधा प्रभाव पंचायतीराज चुनावों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हर पांच साल में सरकार बदलने की परंपरा खत्म करने और प्रदेश में भाजपा की स्थायी सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को निष्ठा से काम करना होगा। शेखावत ने कहा कि जो आज जिम्मेदारी नहीं निभाएगा, आने वाली पीढ़ियां उसे माफ नहीं करेंगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery