Tuesday, August, 12,2025

पेड़ों की कटाई और तस्करी पर फील्ड में तैनात अफसरों को कड़ी नसीहत

जयपुर: प्रदेश को हरियाला बनाने की दिशा में इन दिनों वृक्षारोपण अभियान चल रहा है। इस मिशन के तहत इस वर्ष 10 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के शुभारंभ पर हरियाली तीज के दिन ही समूचे प्रदेश में ढाई करोड़ पौधे लगाए गए। पौधे लगवाने व लगाने की ड्यूटी पर सभी प्रभारी सचिवों को तैनात किया गया था। इसके लिए इन प्रभारी सचिवों ने बाकायदा दो-दिन शनिवार-इतवार को अपने-अपने जिलों में कैम्प किया।

झुंझुनूं के प्रभारी सचिव समित शर्मा (आईएएस 2000 बैच) भी अपने जिले में पहुंचे। लेकिन सभी प्रभारी सचिवों से अलग हट समित शर्मा ने एक नायाब और अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। उन्होंने 'पेड़ लगाओ' के साथ साथ 'पेड़ बचाओ' की मुहिम भी छेड़ी है। दरअसल समित शर्मा इस बात से हैरान परेशान हैं कि उनके प्रभार वाले जिले में बेखौफ और बड़े पैमाने पर पेड़ों व जंगलों की कटाई और लकड़ी की तस्करी हो रही है।

एक जानकारी के अनुसार जिले से प्रतिमाह औसतन 7 से 8 करोड़ रुपयों की गोली लकड़ीतस्करी कर हरियाणा ले जाई जा रही है। प्रतिदिन 80 से 90 पिकअप लकड़ियां भर कर दो पुलिस थानों और चार पुलिस चौकियों को पार कर बिना रोकटोक हरियाणा पहुंचती है। 100 रुपए प्रति क्विंटल में खरीद कर 650 रुपए प्रति क्विंटल की दर से लकड़ी तस्करी की जा रही है। आगे ये लकड़ियां प्लाईवुड फैक्ट्रियों तक पहुंचती हैं।

जानकारों के अनुसार सारा गोरखधंधा वन विभाग, पुलिस और ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की मिलीभगत से हो रहा है। पिछले माह एसीची की टीम ने खेतड़ी में बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के रेंजर मुकेश कुमार मीष्णा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। वह लकड़ी से भरी गाड़ी को न पकड़ने की एवज में 10 हजार रुपए मंथली राशी वसूल रहा था।

समित शमां को जिले के अपने पिछले दौरों के दौरान पेड़ों की कटाई और लकड़ी की अवैध तस्करी के कई प्रमाण और शिकायतें मिली थी। उन्होंने अधिकारियों को इस अवैध गतिविधि के प्रति सावचेत किया था। साथ ही इसकी रोकथाम के निर्देश भी दिए थे। लेकिन अधिकारियों की कान पर जूं तक नहीं रेंगी। सबकुछ पहले जैसे ही वे रोक टोक चल रहा है।

इसी पृष्ठभूमि में जब रविवार को वन विभाग के अधिकारियों ने वृक्षारोपण का कार्यक्रम झुंझुनूं में आयोजित किया तो समित शर्मा की नाराजगी और पीड़ा फूट पड़ी। उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तल्खी दिखाई "पौधारोपण का तमाशा करवा रहे हो और हरे पेड़ काटे जा रहे हैं। आप बेशर्म हो गए हो। अधिकारी ही तस्करों से सांठगांठ कर रहे हैं। एसीबी ने रेंजर को पकड़ा है। पुलिस भी लकड़ी तस्करों से मिली हुई है। परिवहन कार्यालय भी घूस और भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।" समित शमां ने खान विभाग के अधिकारियों को भी लताड़ा, और एमई से जवाब तलब किया कि पहाड़ी कैसे टूटी? एमई व फोरमैन चाहें तो अवैध खनन रुक सकता है।

पी.डब्लू.डी., पी.एच. इंडी, डिस्कॉम व नगर निकाय में कमीशनबाजी का खेल चल रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा, "कुछ भ्रष्ट लोगों के कारण पूरे सिस्टम की छवि खराब हो रही है। सुधर जाओ नहीं तो लापरवाह और भ्रष्ट अधिकारियों को सस्पेंड किया जाएगा।" झुंझुनूं में समित शर्मा का ये कड़ा रुख और तीखे तेवर समूची ब्यूरोक्रेसी में चर्चा का विषय बन गया है। वैसे समित शर्मा लीक से हटकर अपने इसी रवैये और व्यवहार की बानगी पहले भी कई बार पेश कर चुके हैं। लापरवाही, अनुशासनहीनता और बेईमानी से उन्हें 'एलर्जी' (नफरत) है। राज-काज में सिस्टम को लोक का उन पर जुनून सवार है। फर्स्ट इंडिया ने समित शर्मा से सौधा सवाल पूछा- 'क्या अकेला चना भाड़ फोड़ सकता है?" इस पर उनका दो टूक जवाब था, "मुझे तो जो सही और अच्छा लगता है, वहीं कर रहा हूं। यह मेरी पब्लिक ड्यूटी भी है।"

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery