Friday, August, 07,2026

24 तहसीलदार-नायब तहसीलदार और 30 एक्सईएन बदले

जयपुर: जेडीए में प्रशासनिक और व्यवस्थात्मक सुदृढ़ीकरण के तहत बड़ा फेरबदल करते हुए 24 तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार तथा 30 अधिशासी अभियंताओं (एक्सईएन) के तबादले और पदस्थापन किए गए हैं। अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन) की मंजूरी के बाद जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। आदेश के अनुसार विभिन्न अधिकारियों को जोन-ए, जोन-बी, जोन-सी, जोन बी-2, जोन-सी-2, जोन-7, जोन-10, जोन-12, जोन-13, जोन-14, जोन-15, जोन-16, जोन-21, जोन-25 तथा पीआरएन जोन सहित अलग-अलग प्रकोष्ठों में नई  जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे अधिकारियों को भी विभिन्न जोन और शाखाओं में तैनाती दी गई है, जबकि पहले से कार्यरत कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। इसके अलावा 30 अधिशासी अभियंताओं को नई तैनाती के साथ महत्वपूर्ण परियोजनाओं का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इनमें विभिन्न जोन के अलावा हाई कोर्ट पार्किंग, ट्रैफिक प्रबंधन, एलिवेटेड प्रोजेक्ट्स, आरओबी / आरयूबी तथा ऑक्सीजन प्लांट जैसी अहम परियोजनाएं शामिल हैं। नवपदोन्नत अधिकारियों को भी अलग-अलग जोन में पदस्थापित किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery