Wednesday, June, 24,2026

चांदी के कड़ों के लालच में भतीजे ने की चाची की हत्या

जयपुर: शिवदासपुरा थाना इलाके में गुमशुदा बीना देवी बैरवा की हत्या के मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या उसके देवर के बेटे (भतीजे) सूरज बैरवा ने चांदी के कड़े लूटने के लालच में की थी। वारदात के बाद शव को पहले नदी किनारे दबाया गया और बाद में सहयोगी (साले) विनोद बैरवा की मदद से 60 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया गया। बीना देवी 11 जून को दवाई लेने घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। 18 जून को ढूंढ नदी क्षेत्र के कुएं में उनका शव मिला। शव के दोनों पैर कटे हुए थे और उसे पत्थर बांधकर पानी में डाला गया था।

मामले में 12 जून को गुमशुदगी दर्ज हुई थी, बाद में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी। एसीपी चाकसू भवानी सिंह ने बताया कि सूरज बैरवा पर करीब 2.53 लाख रुपए का कर्ज था। उसे पता था कि बीना देवी के पैरों में करीब एक किलो चांदी के कड़े और अन्य सोने के आभूषण हैं। उसने योजना बनाई कि हत्या के बाद पारिवारिक विवाद के कारण शक मृतका के बेटों पर जाएगा। 11 जून को सूरज ने बीना देवी को हरी घास लेने के बहाने ढूंढ नदी क्षेत्र में बुलाया। वहां फावड़े से सिर पर वार कर उन्हें अचेत किया गया।

इसके बाद चांदी के कड़े निकालने के लिए दोनों पैर काट दिए गए और आभूषण लूट लिए गए। हत्या के बाद शव को गड्डा खोदकर दबा दिया गया। रात में आरोपी ने विनोद बैरवा को बुलाकर शव निकाला और साड़ी व पत्थर से बांधकर कुएं में फेंक दिया। पहचान छिपाने के लिए कटे पैर अलग से नदी में फेंक दिए।

200 लोगों से पूछताछ के बाद खुला राज

मामले में पुलिस ने 200 से अधिक लोगों से पूछताछ की। तकनीकी साक्ष्यों और साइबर टीम की मदद से आरोपी सूरज बैरवा तक पहुंचा गया, जिसने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने चांदी के कड़े, मोबाइल और बाइक बरामद कर ली है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery