Monday, August, 10,2026

सावन के पहले सोमवार को झमाझम

जयपुर: सावन के पहले सोमवार पर राजधानी जयपुर में मौसम पूरी तरह मेहरबान रहा। शहर के कुछ इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं-कहीं सुबह से शाम तक हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया। चौमूं इलाके के मालेश्वर धाम का झरना बहने लग गया। पिछले 24 घंटे में सांभर में 18 मिमी, कालवाड़ में 14 मिमी, नरैना में 13 मिमी, फुलेरा में 10 मिमी, तूंगा में 8 मिमी, आमेर में 5 मिमी, बस्सी में 3 मिमी और किशनगढ़-रेनवाल में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसी बीच प्रदेश में सोमवार को सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर जिले में 39.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं जयपुर में अधिकतम 31.2 डिग्री व न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार जयपुर में अगले तीन दिन मानसून कमजोर रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क
रहेगा। हालांकि 5 अगस्त तक कहीं-कहीं हल्के बादल छाने और छिटपुट बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। दिन में धूप निकलने से तापमान और उमस में और बढ़ोतरी हो सकती है।

सामान्य से 33% कम बरसात

राजधानी में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 33 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से 2 अगस्त तक सामान्य वर्षा 280.5 मिमी होनी चाहिए थी, जबकि इस अवधि में अब तक केवल 189.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल मानसून की गतिविधियां कमजोर बनी हुई हैं। उधर, प्रदेश में लगातार बारिश के बीच अजमेर में दो अलग-अलग घटनाओं से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शीशाखान क्षेत्र में बारिश के दौरान बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery