Tuesday, November, 25,2025

VVIP क्षेत्र सिविल लाइंस में घुसा लेपर्ड... 3 घंटे हड़कंप

जयपुर: राजधानी के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले वीवीआईपी क्षेत्र सिविल लाइंस में गुरुवार सुबह लेपर्ड घुस आने से हड़कंप मच गया। लेपर्ड सबसे पहले लेन नंबर 6 स्थित मितल भवन में गौतम जैन के घर के बेसमेंट में घुसा। इसके बाद वह दीवारें फांदता हुआ जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के सरकारी बंगले, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बंगले के पास, राजभवन और मुख्यमंत्री आवास के आसपास मंडराता रहा। लेपर्ड की मौजूदगी की सूचना मिलते ही इलाके के टाइनी ब्लॉसम सीनियर सेकंडरी स्कूल में बच्चों को तुरंत क्लासरूम में बंद कर दिया गया। यह स्कूल मंत्री सुरेश रावत के
बंगले से कुछ कदम दूर है। सड़कें खाली हो गई और लोग घरों में कैद होकर रहे। सूत्रों के अनुसार यह लेपर्ड झालाना लेपर्ड रिजर्व से करीब 7-8 किलोमीटर का सफर तय कर रेलवे ट्रैक के किनारे-किनारे चलता हुआ सिविल लाइंस पहुंचा। सुबह करीब 7 बजे वह पहली बार हरी मार्ग स्थित एक निवास में लोगों के सामने आया और उनके बाद लगातार घरों-बंगलों की दीवारें फांदता रहा। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 11 बजे मित्तल भवन में लेपर्ड को टैंकुलाइन किया गया, जहां वह सबसे पहले घुसा था। करीब दो घंटे चले ऑपरेशन के बाद लेपर्ड को पिंजरे में बंद कर झालाना लेपर्ड रिजर्व पहुंचाया गया।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

वीवीआईपी क्षेत्र में लेपर्ड के घुसने से राजथानी की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। राजभवन, सीएम हाउस और मंत्रियों के बंगलों के बीच इतने बड़े जंगली जानवर का घूमना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। सबसे बड़ा सवाल यह कि इतने हाई सिक्योरिटी जोन में सुरक्षा एजेंसियों की नजर उस पर कैसे नहीं पड़ीं? वन विभाग की तैयारी एक बार फिर एक्सपोज हुई। घटना के दौरान विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।

पानी और भोजन की तलाश में बस्तियों में घुस रहे वन्य जीव

राजधानी में झालाना, आमागढ़ और बीड़ पापड़ा तीन लेपर्ड सफारियां हैं और करीब 100 लेपर्ड राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में विचरण कर रहे हैं। दुर्गापुरा, गोपालपुरा, मोतीडूंगरी, जगतपुरा, विद्याधर नगर समेत कई इलाकों में लेपई का मूवमेट बढ़ गया है। जंगलों में प्रे-बेस (शिकार) कम होने से लेपर्ड पानी और भोजन की तलाश में बस्तियों में घुस रहे हैं। तीन सफारियां खुलने के बावजूद बुनियादी वन्यजीव प्रबंधन पूरी तरह नदारद है।

कब बनेगा थ्री-टियर रेस्क्यू सिस्टम ?

विशेषज्ञ लंबे समय से श्री-टियर रेस्क्यू सिस्टम की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लगातार बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष के बीच न तो जानवर सुरक्षित है और न इसान। गुरुवार की घटना एक बार फिर चेतावनी है कि अगर समय रहते व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की गई, तो कोई बड़ी घटना कभी भी हो सकती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery