Wednesday, June, 17,2026

सीकर रोड पर रफ्तार का कहर तीन हादसों में मां-बेटे समेत चार की मौत

जयपुर: जयपुर के सीकर रोड और उससे जुड़े इलाकों में मंगलवार को तीन अलग-अलग हादसों में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है।

हरमाड़ा थाना क्षेत्र के नींदड़ मोड़ पर सुबह करीब 9 बजे सीमेंट से भरे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रेलर दोनों को रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में संगीता (40) और उनके बेटे कृष (18) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मानसा माता नगर में किराए के मकान में रहते थे। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पोल से टकराई कार, युवक ने तोड़ा दम

वहीं विश्वकर्मा क्षेत्र में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पोल से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो अन्य मौके से भाग निकले। घायलों को कांवटिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दौसा निवासी रवि कुमार बैरवा को मृत घोषित कर दिया गया। रवि अपने दोस्तों के साथ खाटूश्यामजी दर्शन के लिए निकला था।

बीएड छात्रा बनी हादसे का शिकार

वहीं चौमूं के सामोद रोड पर पानी के टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में कनिष्का सैनी (20) की मौके पर ही मौत हो गई। कनिष्का बीएड की छात्रा थी और कॉलेज से घर लौट रही थी। दुर्घटना में ई-रिक्शा में सवार तीन से चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery