Tuesday, November, 25,2025

159 परिवारों को मिला अपने घर का तोहफा

जयपुर: दीपावली से पहले जयपुर के 159 परिवारों को बड़ी खुशी मिली है। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने समृद्धि अपार्टमेंट योजना के तहत सभी पात्र आवंटियों को उनके सपनों के घर के आवंटन पत्र सौंपे हैं।

यह कार्यक्रम प्रतापनगर स्थित मंडल कार्यालय में शहरी सेवा शिविर 2025 के अंतर्गत आयोजित हुआ। नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सभी लाभार्थियों को घर के दस्तावेज सौंपते हुए कहा कि सरकार सिर्फ मकान नहीं दे रही, बल्कि लोगों को सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में  प्रदेश में 'हर सिर पर छत' का सपना साकार किया जा रहा है। मंत्री खर्रा ने कहा कि ये घर केवल चार दीवारें नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर जीवन की नींव हैं। यह एक नई शुरुआत है, जो परिवारों को स्थिरता और सुरक्षा प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि शहरी सेवा शिविर 2025 अभियान में हाउसिंग बोर्ड अब तक करीब 2,200 मामलों का समाधान कर चुका है। यह अभियान शहरी नागरिकों को त्वरित और पारदर्शी सेवाएं देने के लिए चलाया जा रहा है। इस अवसर पर आवासन मंडल के अध्यक्ष देबाशीष पृष्टि ने बताया कि समृद्धि अपार्टमेंट योजना आम लोगों को किफायती दर पर आधुनिक सुविधाओं वाले घर देने का सफल उदाहरण है। आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने बताया कि योजना के तहत एक फ्लैट की अनुमानित कीमत 35 लाख रुपए थी, लेकिन मंडल ने उसी गुणवत्ता के साथ प्रत्येक फ्लैट केवल 31 लाख रुपए में उपलब्ध करवाया है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह की योजनाओं के माध्यम से विभिन्न आय वर्ग के लोगों को घर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery