Thursday, August, 14,2025

लग्जरी कारों में घूमने वाली चेन स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश

जयपुर: जयपुर की वैशाली नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को धार्मिक आयोजनों में चेन स्नैचिंग करने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है। इस गिरोह में शामिल 5 महिलाओं और 2 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह लग्जरी कारों का उपयोग कर वारदात को अंजाम देता था और तुरंत फरार हो जाता था। गिरफ्तार आरोपियों में विमलेश कुमारी बारिया, गुड्डी बावरिया, अंजु बावरिया, सुरेंद्र बावरिया (भरतपुर), रिषि बारिया, पूजा (बानसूर, अलवर) और मधु बावरिया (मेरठ) की रहने वाली है। मामले में पुलिस अन्य वारदातों और गैंग में शामिल अन्य सदस्यों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इनके कब्जे से 8 सोने की चेन और 2 लग्जरी कारें बरामद की हैं।

डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि सावन माह के दौरान झारखंड महादेव मंदिर में भारी भीड़ का फायदा उठाकर इस गिरोह ने 3 महिलाओं की चेन स्नैचिंग की। लगातार हो रही वारदातों के बाद एडिशनल डीसीपी आलोक सिंघल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में हेड कांस्टेबल सुरेंद्र, दिनेश शर्मा, कांस्टेबल सांवर मल, सुरेश मिठारवाल और आशीष कुमार शामिल थे। टीम ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले और दो संदिग्ध कारों की पहचान की। इसके बाद मध्य प्रदेश के ग्वालियर और ओंकारेश्वर तक पीछा किया, लेकिन बदमाश वहां से भाग निकले। लगातार गिरोह का पीछा कर रही पुलिस टीम ने डिग्गी में जाकर सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

गैंग के सदस्य आपस में रिश्तेदार

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह की मुख्य सरगना विमलेश कुमारी बावरिया थी। इसके इशारे पर पूरी वारदातें अंजाम दी जाती थीं। गिरोह के सभी सदस्य आपस में रिश्तेदार हैं और अलवर, भरतपुर व मेरठ के रहने वाले हैं। ये लोग व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए वारदात की योजना बनाते थे। लोकेशन और टारगेट की जानकारी ग्रुप में साझा की जाती थी। वारदात के बाद ये तुरंत अपनी लग्जरी कारों में सवार होकर ठिकानों पर लौट जाते थे। सरगना विमलेश कुमारी जेवर बेचने के बाद रकम का बंटवारा करती थी।

टारगेट को चारों ओर से घेरकर करते वारदात

यह गिरोह भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों, विशेषकर मंदिरों और धार्मिक आयोजनों को निशाना बनाता था। महिलाएं टारगेट को चारों ओर से घेर लेती थीं और भीड का फायदा उठाकर सोने की चेन या अन्य कीमती आभूषण छीन लेती थीं। सावन माह में झारखंड महादेव मंदिर में भारी भीड़ के कारण इसे वारदात के लिए चुना गया। गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस ने तकनीकी जांच और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जबकि दूसरी टीम ने संदिग्ध वाहनों की पहचान की। टोल नाकों के डेटा और मुखबिरों की सूचना के आधार पर डिग्गी के कल्याण मंदिर में आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने राजस्थान और अन्य राज्यों के मंदिरों में वारदात करना कबूल किया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery