Monday, August, 03,2026

राजमहल चौराहा होगा सिग्नल फ्री, अंडरपास से दौड़ेगा ट्रैफिक

जयपुर: राजधानी के सबसे व्यस्त ट्रैफिक जंक्शनों में शामिल राजमहल पैलेस चौराहा जल्द ही 'सिग्नल-फ्री' कॉरिडोर बन सकता है। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) यहां अंडरपास निर्माण की योजना पर काम कर रहा है, जिससे बाईस गोदाम से चौमूं हाउस सर्किल तक वाहनों को बिना रेड लाइट पर रुके सिग्नल-फ्री आवागमन मिलेगा। इस परियोजना का मकसद यात्रा समय कम करना, ट्रैफिक जाम घटाना और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाना है। जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि राममंदिर के पीछे रेलवे द्वारा बनाए जा रहे सिविल लाइन्स रेलवे ओवरब्रिज के शुरू होने के बाद अजमेर रोड की ओर से आने वाले वाहनों का दबाव राजमहल पैलेस चौराहे पर काफी बढ़ जाएगा।

इसी संभावित ट्रैफिक भार को देखते हुए अभी से दीर्घकालिक समाधान तैयार किया जा रहा है। प्रस्तावित योजना में दाहिनी ओर मुड़ने वाले वाहनों के लिए आगे यू-टर्न की व्यवस्था विकसित की जाएगी, ताकि मुख्य मार्ग पर यातायात निर्बाध बना रहे। साथ ही पैदल यात्रियों के लिए आधुनिक, सुरक्षित और दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। फिलहाल जेडीए परियोजना की व्यवहार्यता, ट्रैफिक अध्ययन और तकनीकी डिजाइन पर काम कर रहा है, ताकि भविष्य में यह चौराहा जाममुक्त और पूरी तरह सिग्नल-फ्री बनाया जा सके।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery